कार्यक्रम

पद्मश्री सुदेवी दासी माता जी को “वसुंधरा रत्न पुरस्कार”

वृन्दावन। प्रख्यात समाजसेवी हरि कृष्ण गुप्ता व डॉ. गिरीश चन्द्र गुप्ता द्वारा संस्थापित संस्था “रिस्पेक्ट एज” (अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समिति) के द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाला “वसुंधरा रत्न पुरूस्कार” इस वर्ष राधाकुण्ड (मथुरा) में राधा सुरभि गौशाला की संचालिका पद्मश्री सुदेवी दासी माता जी को दिया जायेगा।
समिति के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि बर्लिन (जर्मनी) मूल की राधाकुंड(मथुरा) में रह कर गौसेवा करने वाली पद्मश्री सुदेवी दासी माता जी को इस वर्ष का यह पुरुस्कार 25 सितम्बर 2021 को राधाकुंड में प्रदान किया जाएगा।उन्हें इस पुरुस्कार स्वरूप एक लाख एक हजार रुपये की धनराशि समिति के मुख्य कार्यपालक डॉ. गिरीश चन्द्र गुप्ता, पुष्पांजलि ग्रुप के चेयरमैन डॉ. वी. डी. अग्रवाल, कर्नल ए. एम. नायडू, प्रकाश गुप्ता एवं राजेश गोयल आदि संयुक्त रूप से प्रदान करेंगे। यह धनराशि उनकी गौशाला के सेवार्थ प्रदान की जाएगी।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि सन 1962 में संस्थापित “रिस्पेक्ट एज” संस्था ने वृद्धों के कल्याणार्थ अनेकों सेवा प्रकल्प पूरे विश्व में संचालित किये हुए हैं। साथ ही इसके द्वारा समाज सेवा, अध्यात्म सेवा एवं दरिद्र नारायणों आदि की सेवा करने वालों को समय-समय पर पुरूस्कृत व सम्मानित किया जाता रहता है। इसी कड़ी में विगत 35 वर्षों से निरन्तर गौसेवा करने वाली एनिमल राइट एक्टिविस्ट पद्मश्री सुदेवी दासी माता जी को सम्मानित किया जा रहा है।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013497
This Month : 13397
This Year : 13397

Follow Me

error: Content is protected !!