कार्यक्रम

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को “हिन्दी रत्न”

वृन्दावन। ब्रज साहित्य सेवा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हिन्दी साहित्य सृजन हेतु भागलपुर (बिहार) स्थित विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ ने “हिन्दी-रत्न” की मानद उपाधि दिए जाने का निर्णय लिया है। विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. देवेन्द्र नाथ साहा ने बताया है कि डॉ. चतुर्वेदी को यह उपाधि विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ के शीघ्र आयोजित दीक्षांत समारोह में दी जाएगी। ज्ञात हो कि इस विद्यापीठ के द्वारा डॉ. चतुर्वेदी को इससे पूर्व ” विद्या वाचस्पति” व “विद्या सागर” की भी मानद उपाधियां दी जा चुकीं हैं।
राधाकांत शर्मा

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013497
This Month : 13397
This Year : 13397

Follow Me

error: Content is protected !!