(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन।रमणरेती रोड़ स्थित श्रीजी सदन (फोगला आश्रम) में श्री वृन्दावन फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा चल रहा ठाकुर श्रीराधा रस बिहारी जू महाराज का चतुर्थ प्राकट्य महामहोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, भजन संध्या, सन्त-विद्वत सम्मेलन आदि के कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए।
ठाकुर श्रीराधा रस बिहारी जू मन्दिर के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य महंत चंद्र दास महाराज (राधिका दासजी) ने कार्यक्रम में पधारे सभी सन्तों-विद्वानों व धर्माचार्यों का स्वागत माल्यार्पण व पटुका ओढ़ाकर किया।
इस अवसर पर गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री महाराज,
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, महंत सुंदर दास महाराज, महंत मोहिनी शरण महाराज, सन्त प्रवर रामदास महाराज (अयोध्या), डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री महाराज, महंत बाबा संतदास महाराज, साध्वी डॉक्टर राकेश हरिप्रिया, महंत कुशदेव चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा, सन्त जुगल दास महाराज, महंत श्यामसुन्दर दास महाराज, महंत रसराज दास महाराज, महंत सीताराम दास, आचार्य ईश्वर चन्द्र रावत, आचार्य राजेश शास्त्री, कार्यक्रम के मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद शुक्ला, श्रीमती कृष्णा देवी शुक्ला, व्यवस्थापक राजू यादव (राम कृष्ण) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन श्रीराम मन्दिर के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी ने किया।
महोत्सव का समापन महंतों व महामण्डलेश्वरों का सम्मान व सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।



















This Month : 14947
This Year : 14947
Add Comment