राजनीति

‘गजवा-ए-हिन्द‘ के लिए जिन्दगी बर्बाद करते युवा

डॉ.बचन सिंह सिकरवार
हाल में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जाँच एजेन्सी(एन.आइ.ए.) की अदालत द्वारा बेंगलुरु की परप्पन्ना अग्रहरा सेण्ट्रल जेल में कट्टरपंथ फैलाने की षड्यंत्र/साजिश रचने के मामले में मुख्य षड्यंत्रकर्ता और ‘लश्कर-ए-तैयबा’के आतंकवादी टी.नसीर समेत सात लोगों को सात-सात साल की जो कठोर जेल की सजा सुनायी गई है,उससे स्पष्ट है कि देश के जम्मू-कश्मीर से लेकर केरलम, गुजरात से लेकर असम तक विभिन्न भागों में कुछ मुसलमान मुट्ठी भर इस्लामिक कट्टरपंथी मुल्ला-मौलवियों द्वारा ‘गजवा-ए-हिन्द’के दिखाये ख्वाब/भरम/सनक को पूरा करने को न केवल अपने ही मुल्क को हर तरह से नुकसान पहुँचाने को तत्पर रहते हैं, बल्कि अपनीऔर परिजनों की जिन्दगियाँ तबाह/बर्बाद करने पर उतारू रहते हैं।ये सभी देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा/इरादे से युवाओं को भर्ती,प्रशिक्षण देने,मतान्तरण कराने और उन्हंे कट्टरपंथी बनाने का आरोप साबित हुए हैं। बेंगलुरु सेण्ट्रल क्राइम ब्रांच ने यह मामला जुलाई,2023 ने उस समय दर्ज किया,जब आदतन अपराधियों से हथियार, गोला-बारूद और डिजिटल उपकरण बरामद किये थे। जाँच एजेन्सी ने कहा कि अपराधियों ने प्रतिबन्धित आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’के हिंसक भारत विरोधी एजेण्डे को आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरु में आतंकवादी हमले की साजिश रची थी। अदालत ने नसीर के अलावा सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद तबरेज, मोहम्मद मुदस्सिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी और सलमान खान को दोषी ठहराते हुए सजा सुनायी है।इन 48हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।अब प्रश्न यह है कि इतने कठोर कारावास के बाद अपने देश में फैले ऐसी ही मंशा पालने वाले कोई सबक लेंगे?वर्तमान में लगातार ऐसी घटनाओं को देखते हुए यह नहीं लगता।
हाल में 23अप्रैल को‘आतंकवाद निरोधक दस्ता’(एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आइ.एस.आइ.के लिए काम करने वाले 20वर्षीय तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान तथा 20वर्षीय समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया,जो पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए भी कार्य करते थे। उन्हें पाकिस्तानी यूट्बर ने दीवारों पर टी.टी.एच. (तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्तान) लिखने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को कहा था। इसी 21अप्रैल का गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस ने दो कट्टरपंथी युवकों का गिरफ्तार किया है,इनमें एक को पाटण और दूसरे को मुम्बई से पकड़ा है, जो इण्टरनेट मीडिया पर देश विरोधी सामग्री प्रसारित कर सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के लिए युवकों का उकसा रहे थे। ये हथियार जमा करने और विस्फोट तैयार कर मुस्लिमों युवकों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए आगे लाने का प्रयास कर रहे थे।इनका इरादा भारत में ‘गजवा-ए-हिन्द’ कायम करना था इसके लिए ये गहरी साजिश रच रहे थे। लखनऊ के जार्ज किंग मेडिकल विश्वविद्यालय में 12वीं पास फर्जी डॉक्टर हस्साम हुसैन पकड़ा गया है,जो पिछले 5साल से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हिन्दू छात्राओं को प्रेम जाल में फँसा कर मतान्तरण करने के प्रयास में लगा था। विगत नूंह में अलफतह मेडिकल कॉलेज में ऐसे इस्लामिक कट्टरपंथी डॉक्टरों का गिरोह ही पकड़ा गया था। इससे पहले 18अप्रैल का दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने ‘इस्लामिक स्टेट’(आइ.एस.) प्रभावित चार संदिग्ध आतंकवादियों का महाराष्ट्र, ओडिसा और बिहार से गिरफ्तार किया। इन आतंकवादियों का इरादा राम मन्दिर, संसद भवन और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों का था।इनका मकसद भारत में ‘शरीयत हुकूमत’यानी खिलाफत कायम करना था। कुछ समय से देश को ‘दारूल इस्लाम’,‘इस्लामी मुल्क‘ बनाने या फिर ‘गजवा-ए-हिन्द’ कायम करने का जुनून/फितूर बढ़ा है,उसकी वजह जगह-जगह से ऐसे जिहादी मानसिकता के युवक पकड़े जा रहे हैं। इनमें कुछ आइ.एस.तो कुछ ‘अलकायदा’, ‘लश्कर-ए-तैयबा’,सिमी,‘पीएफआई, जैसे कई खूंखार दहशतगर्द संगठनों से प्रभावित हैं। गत 4मार्च को दिल्ली और उ.प्र.पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में कुशीनगर से आइ.एस.से जुड़े रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया।यह आतंकवादियों की भर्ती कर रहा था। 30मार्च को ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के हैण्डलर शब्बीर अहमद लोन को पकड़ा गया। वह दिल्ली में आतंकवाद की हिमायत में पैम्फलैट चिपकाने वाले गुट का मुख्य आरोपी था। मार्च से पहले फरवरी और जनवरी में भी देश के भागों में संदिग्ध आतंकवादी पुलिस ने गिरफ्तार किये। समस्या भारत में जिहाद करके उसे इस्लाम हुकूमत बनाने का मुगालता पालने तत्त्व ही नहीं है।समस्या ये भी है,जो छल-बल,लोभ-लालच ,प्रेम-प्रसंग के जरिये मतान्तरण कराकर भारत को इस्लामी देश बनाने के इरादे से लैस है,जैसे टी.सी.एस.(टाटा कन्सल्टेंसी सर्विस)नासिक ये के कर्मचारी,जो यह अपनी तरह का जिहाद ही रहे थे। टी.सी.एस. नासिक में मानसिक प्रताड़ना और प्रेमजाल के सहारे हिन्दू युवतियों को इस्लाम में मतान्तरित करने की कोशिश के मामले में की पूरी परतें अभी खुली भी नहीं थीं,कि इसी बीच नागपुर में एक गैरसरकारी संगठन(एन.जी.ओ.) का संचालक रियाज कादरी पकड़ा गया,जिस पर वहाँ काम करने वाली हिन्दू युवतियों ने आरोप लगाया है कि वह उन्हें रोजा रखने, नमाज पढ़ने और खुदा हाफिज बोलने को कहता था। इन युवतियों के यौन शोषण करने और इस्लाम में मतान्तरित करने के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगाए। इससे संगीन और सनसनीखेज मामला भोपाल का है। यहाँ स्पा और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मुस्लिम युवतियाँ गरीब हिन्दू युवतियों को नौकरी पर रखती। फिर अपने साथियों से उनका यौन शोषण करातीं और उनके वीडियों बनाकर उन्हें मुस्लिम बनने को कहतीं।इन्होंने डरा-धमका कर/ ब्लैकमेलिंग तीन नाबालिग/अवयस्क हिन्दू युवतियों को मतान्तरित कर भी लिया।इस पर हैरान न हों कि अब मुस्लिम युवतियों भी जिहाद में हाथ बँटाने को तैयार है। 5जुलाई,2025 को उ.प्र.के बलरामपुर जिले में मतान्तरण गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसके कई सदस्यों को पकड़ा,जो वर्तमान जेल में है,जिसे सबसे ज्यादा फाण्डिग सीरिया के शिपिंग कम्पनी से हो रही थी। इस धनराशि को विभिन्न खातों में स्थानान्तरित कर स्विस बैंक खाते में जमा किया जाता था। ‘गजवा-ए-हिन्द’के लिए ये कई तरह के तरीके अपना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि छांगुर बाबा गिरोह कमें मतान्तरण वाले खुद भी मतान्तरित मुसलमान थे,जो कभी हिन्दू थे। 23अप्रैल को टी.वी.चैनल पर प्रसारित समाचार के मुताबिक बिहार के एक स्कूल में दोपहर के भोजन में गाय का मांस खिलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। इससे पहले झारखण्ड और बिहार के स्कूल में रविवार के स्थान पर शुक्रवार की छुट्टी की जाने का पता चला। पश्चिमी उ.प्र.के मुस्लिम बहुल गाँवों में हिन्दू छात्रों को नमाज पढ़ाने की खबरें भी मिलीं थीं।
अपने इस मकसद के लिए इनमें कुछ लोग अपनी पहचान छिपा कर या असल पहचान के साथ मदरसों, मस्जिदों, दरगाहों, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयांे, मेडिकल कॉलेजों, सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों,हर तरह के अस्पतालों,खेल के मैदानों पर, जिम, स्पा,ब्यूटी पार्लर, फिल्मों आदि में हिन्दू युवतियों को प्रेमजाल में फँसाते हैं फिर उन्हें कई तरह के हथकण्डे अपनाते हुए अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कुबूल करने को मजबूर करते हैं कुछ निर्धन और निम्न जातियों के लोगों के हिन्दू धर्म के बारे में भ्रमित करते हुए और अपने मजहब की खूबियों बताकर लालच देकर मजहब बदलने को तैयार करते हैं, इसके अलावा अपनी जनसंख्या बढ़ाकर, पड़ोसी मुल्कों के हममजहबियों को बसाकर देश की जनसांख्यिकी में बदलाव लाना चाहते हैं।छोटे-छोटे बच्चों को कट्टरपंथी बनाकर हिन्दुओं के प्रति नफरत भर उन्हें जिहादी बना रहे हैं। इसी मकसद से पाकिस्तान समेत दुनिया के दूसरे मुस्लिम मुल्क भी हर तरह की मदद देकर भारत में इस्लामिक जिहादियों/मुजाहिदों को भेजते आए हैं। यहाँ तक कि ये मुल्क अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर के मुद्दों पर खुलेआम हिमायत भी करते रहे हैं। इन सभी का सबसे पहला निशाना जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर उसे पाकिस्तान में विलय करना था।उनके इस मकसद को पूरा करने में दशकों से कश्मीर घाटी के सियासी मुस्लिम नेताओं के साथ अल्पसंख्यकों के एक मुश्त वोटों के लालच में पंथनिरपेक्षता की आड़ में काँग्रेस,वामपंथी राजनीतिक दल,सपा,बसपा,तृणमूल काँग्रेस आदि उनका साथ देते आए हैं।
वैसे पाकिस्तान आए इन जिहादियों/मुजाहिदों में से ज्यादातर सरहद पार कर सीमा सुरक्षा बलों द्वारा मार गिरा लिया जाता है,जो बच जाते हैं,वे भी देरसबेर पुलिस/सेना द्वारा मुठभेड़ मारे जाते हैं।कमोबेश यही स्थिति देश के अन्दर कार्यरत जिहादियों की। इनमें से कुछ गिरफ्तार होने पर उन्हें जेल में जिन्दगी गुजारनी पड़ती है,तो कुछ पुलिस गोली से़ मार गिराये जाते हैं। दुर्भाग्य से इसके बावजूद आजतक अपने देश के मुस्लिम राजनेताओं, मजहबी या सामाजिक नेताओं ने ही ऐसे युवाओं को समझाने की कभी कोई गम्भीर कोशिश की है। वैसे अपने देश के लिए ‘गजवा-ए-हिन्द’ भारतीयों के लिए कोई नया शब्द नहीं हैं,बल्कि इस अरबी शब्द/अल्फाज का इस्तेमाल मुसलमान आक्रान्ता/हमलावरों द्वारा सदियों(सन् 712 मोहम्मद बिन कासिम के सिन्ध पर हमले)से होता आया है।‘गजवा’ के माने -इस्लाम के प्रसार की जंग/लड़ाई और ‘हिन्द’का मतलब- भारतीय उपमहाद्वीप है।ऐसे में ‘गजवा-ए-हिन्द’से तात्पर्य भारत में काफिरों/गैर मुस्लिमों को हरा कर इसे ‘इस्लामिक मुल्क’/दारूल इस्लाम में तब्दील करना है। कट्टरपंथी समूह और दहशतगर्द/आतंकवादी संगठन अक्सर इस अवधारणा का उपयोग भारत के विरुद्ध हिंसा भड़कने के लिए करते आए हैं।यही वजह है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन‘लशकर-ए-तैयबा’ जैश-ए-मोहम्मद’ और अलकायदा जैसे संगठन अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल सरहद पर दहशतगर्दी और कट्टरपंथ फैलाने के लिए करते आए हैं। लेकिन इस्लामिक विद्वान और विशेषज्ञ/जानकार मुल्ला-मौलवी ‘गजवा-ए-हिन्द’के दावों को अप्रामाणिक, मिथ्या/झूठा और मजहबी तौर पर बेबुनियाद बताते हैं। वैसे भी भारत में यह विचारधारा राष्ट्रविरोधी और आतंकवादी गतिविधियों के दायरे में आती है,जिस पर सुरक्षा एजेन्सियाँ कार्रवाई करती हैं।वैसे ये ही मुल्ला-मौलवी/जमाती ही ‘गजवा-ए-हिन्द’ के साथ-साथ गैर मुसलमानों को किसी भी तरह से उन्हें अपने मजहब में लाने/कुबूल कराने को सबाब का काम बताकर युवाओं को उकसाते हैं,ऐसा करते हुए उनके मारे जाने पर जन्नत नसीब होने और वहाँ हर तरह की खिदमत के लिए 72हूरें मिलने का लालच देते हैं।
अपने देश में कुछ दहशतगर्द संगठनों खासतौर से‘पीपुल्स फ्रण्ट ऑफ इण्डिया(पी.एफ.आई. )के दफ्तर से कुछ कागजात मिले हैं,जिनमें 2047तक भारत को इस्लामिक मुल्क मे बदलने की बात कही गई है।वैसे हकीकत यह है कि इनके लिए भारत को इस्लामिक मुल्क में तब्दील करना मुश्किल ही नहीं,नामुमकिन है। एक करोड़ से कुछ अधिक जनसंख्या/उसमें से भी सिर्फ 77फीसदी यहूदी,बाकी अरबी मुसलमान आबादी वाले इजरायल का जब दुनिया के 57 इस्लामिक मुल्क कुछ नहीं बिगाड़ पाए, फिर हिन्दू तो 111करोड़ से अधिक हैं। ऐसे में भारतीय मुसलमानों के लिए बेहतर होगा कि भारत को पाकिस्तान में मिलाने या इसे ‘दारूल इस्लाम’/‘गजवा-ए-हिन्द’ बनाने की बेकार की कोशिशों के बजाय इसे ही अपना वतन मानते हुए अमन-चैन से रहे और दूसरों को भी रहने दें
सम्पर्क-डॉक्टर बचन सिंह सिकरवार वरिष्ठ पत्रकार, 63ब,गाँधी नगर,आगरा-2820003 मोबाइल नम्बर-9411684054

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0015027
This Month : 14927
This Year : 14927

Follow Me

error: Content is protected !!