कार्यक्रम

बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट की टीम ने एमएलसी चौधरी योगेश नौहवार से की शिष्टाचार भेंट

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृंदावन।मथुरा रोड़ स्थित बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ प्रशासक सीपी मैसी एवं मनोज चौधरी ने राधा पुरम स्टेट स्थित राष्ट्रीय लोकदल के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चौधरी योगेश नौहवार के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाओं एवं जनमानस की सेवा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीएचआरसी – डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुलभ एवं उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
चौधरी योगेश नौहवार ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित में ऐसे प्रयासों को जारी रखने हेतु अपना सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनमानस के लिए अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0015028
This Month : 14928
This Year : 14928

Follow Me

error: Content is protected !!