वृन्दावन।नगर के प्रमुख समाजसेवी, कांग्रेसी नेता एवं प्रमुख व्यवसायी कृष्ण कुमार अरोड़ा का उनके छटीकरा रोड़ स्थित निवास श्रीकृष्ण शरणम में आकस्मिक निधन हो गया है।जिससे समूचे नगर में शोक की लहर है।उनकी अंत्येष्टि यमुना किनारे मोक्ष धाम में उनके परिवारिजनों द्वारा अत्यंत विधि-विधान ढंग से की गई। उन्होंने अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, सुपुत्र सी.ए. कुलदीप अरोड़ा व संदीप अरोड़ा आदि के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ा है।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने स्व. कृष्ण कुमार अरोड़ा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. अरोड़ाजी अत्यंत सहज, सरल व उदार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी जो एक अलग पहचान बनाई, वो अति प्रशंसनीय है।उन्होंने अपने रीयल एस्टेट के व्यवसाय में जिस विश्वनीयता व ईमानदारी का परिचय दिया,उसे सदैव याद किया जाता रहेगा।






















This Month : 13329
This Year : 13329
Add Comment