कार्यक्रम

सर्व पूज्य देव हैं भगवान शिव : महंत स्वामी योगीराज महाराज

वृन्दावन।अक्रूर घाट रोड़ स्थित श्रीराम कॉलोनी के श्रीशिव कृपा धाम में नवनिर्मित शिव मंदिर का त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव महंत स्वामी योगीराज महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया है।जिसमें चित्रकूट से आए प्रख्यात आचार्य देवदत्त मिश्र, आचार्य राजीव गौतम, आचार्य रमाकांत शुक्ल आदि के द्वारा भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जा रहा है।
महंत स्वामी योगीराज महाराज व आचार्य दिव्यांशु प्रभु ने कहा कि भगवान शिव सर्वपूज्य देव हैं।उनकी पूजा-अर्चना न केवल अपने देश में अपितु विदेशों तक में भी अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व संगीत विदुषी प्रमिला शर्मा ने कहा कि भगवान शिव के देवालय अपने देश प्रत्येक महानगर, नगर, कस्बे व गांव में हैं।जिनसे असंख्य व्यक्तियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। देवाधिदेव भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले व मनोवांछित फल प्रदान करने वाले देव हैं।
इस अवसर पर युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, ईश्वर चंद्र रावत, युगल गोस्वामी, विष्णुकांत भारद्वाज ब्रजवासी भैया आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412178154

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013497
This Month : 13397
This Year : 13397

Follow Me

error: Content is protected !!