कार्यक्रम

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए चित्रकार द्वारिका आनंद

वृन्दावन।नगर के प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद का उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्रेक्षागृह में अटल सम्मान ट्रस्ट के द्वारा सम्मान किया गया।उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की धर्म पत्नी श्रीमती सोनिका रावत ने प्रदान किया।साथ ही उन्होंने द्वारिका चित्रकार के उज्जवल व मंगल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भिवानी (हरियाणा) के प्रमुख समाजसेवी श्रीकांत शर्मा, प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, फिल्म कलाकार यशपाल वर्मा, अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी दिव्या काकरान, केरल की प्रख्यात नृत्यांगना शबना शशिधरण, फिल्म निर्माता प्रीति गुप्ता आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि चित्रकार द्वारिका आनंद भारतीय चित्रकला जगत के एक महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं।उन्हें अब तक सैकड़ों पुरूस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।उनके द्वारा चित्रित चित्र “प्रथम दृष्टया वृन्दावन” का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वृन्दावन कुंभ में किया था।इस चित्र ने अत्यधिक ख्याति अर्जित की है।इसके अलावा महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के द्वारा चित्रकार द्वारिका आनंद से वृन्दावन के सप्त देवालयों पर बनवाई गई पेंटिंग ने भी अत्यंत प्रशंसा प्राप्त की है।चित्रकार द्वारिका आनंद ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी पोर्टेट बना कर उन्हें भेंट किया है।इसके अतिरिक्त निज वृन्दावन पर उनके द्वारा बनाया गया तैल चित्र अत्यंत लोकप्रिय हुआ है।वस्तुत: वह ब्रज चित्र शैली के जाने – माने चित्रकार हैं।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013664
This Month : 13564
This Year : 13564

Follow Me

error: Content is protected !!