श्रद्धांजली

ब्रज के प्रख्यात रासाचार्य धीरज कुमार शर्मा के निधन पर शोक

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग-श्याम कुटी क्षेत्र स्थित रासाचार्य धीरज कुमार शर्मा के आवाज पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें ब्रज के प्रख्यात रासाचार्य स्वामी विनोद कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।साथ ही संतों, विप्रों, राचाचार्यों व विद्वानों के द्वारा उनके चित्रपट के समक्ष पुष्प चढ़ाकर कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही संस्मरणों का पावन स्मरण किया गया।
रासाचार्य स्वामी भगवाद व्यास महाराज ने कहा कि रासाचार्य स्वामी विनोद कुमार शर्मा ठाकुरश्री रासबिहारी सरकार के अनन्य उपासक थे।स्वामीजी ने अपना समूचा जीवन उन्हीं की सेवा में समर्पित किया।
रासाचार्य स्वामी भुवनेश्वर वशिष्ठ ने कहा कि रासाचार्य स्वामी विनोद कुमार शर्मा शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत एवं प्राचीन रासलीला कला के मूर्धन्य विद्वान थे।उनके आकस्मिक निधन होने से रासलीला कला जगत को जो अपूर्णनीय क्षति हुई है,उसकी भरपाई कर पाना असंम्भव है।
इस अवसर पर रासाचार्य लक्ष्मण स्वामी, अमित शर्मा, स्वामी मनोज कुमार शर्मा, पण्डित देवकीनंदन शर्मा (संगीताचार्य), स्वामी नेत्रपाल शर्मा, पण्डित मोहन चंद्र शर्मा, स्वामी शिवराज महाराज, पण्डित ब्रज बिहारी शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, तरुण शर्मा, योगेश शर्मा, सोनू शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर निकुंजवासी रासाचार्य स्वामी विनोद कुमार शर्मा को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013354
This Month : 13254
This Year : 13254

Follow Me

error: Content is protected !!