कार्यक्रम

नाट्य पितामह राजेन्द्र रघुवंशी जन्म शताब्दी समारोह का समापन 21 मई को

आगरा इप्टा व आगरा की साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओ द्वारा होने वाले बहुप्रतीक्षित नाट्य पितामह राजेन्द्र रघुवंशी जन्म शताब्दी समारोह 2019-23 का समापन 21 मई 2023 को होने जा रहा है।
ज्ञात हो कि यह शताब्दी समारोह अप्रैल 2020 में होना निश्चित था परंतु उसी समय कोविड महामारी ने ना केवल भारत अपितु समस्त विश्व को अपनी चपेट में ले लिया और इस प्रकार उक्त समारोह की तिथि आगे बढ़ती रही।
कोविड महामारी के दौरान भी गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करते हुए आगरा इप्टा व नगर की अन्य नाट्य व सांस्कृतिक संस्थाएं राजेंद्र रघुवंशी को समर्पित अपनी आनलाइन आफलाइन प्रस्तुतियां देते रहे। अब जबकि कोविड प्रोटोकॉल समाप्त हो चुका है तो नाट्य पितामह राजेंद्र रघुवंशी जन्म शताब्दी शताब्दी समारोह 2019-23 ने आगामी 21 मई 2023 को समापन समारोह को रंगारंग मनाने का निर्णय लिया है।
समारोह समिति के महासचिव दिलीप रघुवंशी द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार 21 मई को सुबह 9:30 से प्रारंभ होकर मध्यान्ह 1 बजे तक वैचारिक सत्र गोवर्धन होटल, देहली गेट पर आयोजित किया जा रहा है।
वैचारिक सत्र में इप्टा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राकेश, शैलेन्द्र, ज़ाहिद खा़न, पंकज दीक्षित,डॉ सर्वेश जैन,हरिओम राजोरिया आदि के अलावा आगरा शहर के प्रमुख साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी, शिक्षाविद व समाजसेवी भाग ले रहे हैं, जो इप्टा और राजेन्द्र रघुवंशी जी से जुड़े विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
शाम को 5:30 से सूरसदन में बहुविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे, जिनमें विशेष रूप से तैयार दो पुस्तकों का लोकार्पण, डाक्यूमेंट्री और ‘मां मुझे टैगोर बना दे’ एकल नाटक आदि होंगे। लकी गुप्ता के इस नाटक की ग्यारह सौ चोसथ (1164) प्रस्तुतियां हो चुकीं हैं।
प्रवेश नि:शुल्क है व आगरा इप्टा एवं समारोह समिति आगरा के सुधिजन को सादर आमंत्रित करते हैं कि सभी इस यादगार शाम के साक्षी बनें।
कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नाट्य पितामह राजेन्द्र रघुवंशी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013471
This Month : 13371
This Year : 13371

Follow Me

error: Content is protected !!