राजनीति

आप,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने, डॉ. बी.डी. खान

आगरा। गत दिवस आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का गठन किया गया । इसमें प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत ने आगरा के डॉक्टर बी डी खान ,अल्वी ‘ को आप (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। डॉक्टर खान  की अन्ना  आंदोलन में भी सहभागिता रही थी । उसके बाद ‘आम आदमी पार्टी ,के गठन के बाद वे ‘आप ,से जुड़ गये। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें आगरा जनपद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी थी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वाहन किया ।डॉ.बी डी खान के प्रदेश सचिव बनने पर ..शकील मलिक ,प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश
हिना खान प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ )
इंजीनियर इमरान नम्बरदार  प्रदेश महासचिव(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ )
उदयराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (यूथ विंग)
अवि चौधरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष ,(यूथ विग)
जीशान, प्रदेश सचिव ,(यूथ विंग)
जगदीश राजौरिया, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,डॉ  श्वेता अग्रवाल,शानू क़ुरैशी,अजमत अब्बास,अरमान अब्बास, गुड्डू क़ुरैशी,अब्दुल कदीर अलबी,हेमन्त सिंह परिहार,अब्दुल निसार अल्वी, राज अल्वी, सुनहरी लाल धारिया,भूपेंद्र परमार,कुशलपाल नादाऊ,भानु प्रताप,जगदीश राजौरिया, अनीश अब्बास,राजुद्दीन अल्वी, शरीफ, अमित कुमार, अभय मेहरा, इस्ताक अल्वी, गुलशेर अल्वी, शमशेर,फिरोज आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013401
This Month : 13301
This Year : 13301

Follow Me

error: Content is protected !!