कार्यक्रम

सौमयाजी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभराय महाराज ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित प्रियाकांत जू मन्दिर के सभागार में अध्यात्म गौसेवा मिशन ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा संपन्न हुए परम् भागवत गो. चतुर्वेदी मनहरलाल शास्त्री महाराज के 21वें तिरोभाव महोत्सव में नगर के प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद्, पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट का उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान श्रीविभूषित जगद्गुरु श्रीमद्विष्णुस्वामी वल्लभाचार्य महाप्रभु संप्रदाय वैष्णवाचार्य मोटा मन्दिर, गादीपति सौमयाजी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभराय महाराज (सूरत) ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर दिया।
इस अवसर पर पीपाद्वाराचार्य श्रीमज्जगद्गुरु बाबा बलराम दास देवाचार्य महाराज, जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले), पुष्टि मार्ग संप्रदाय के परम् विद्वान बसंत लाल महाराज, पूर्व प्राचार्य डॉ. रामकृपालु त्रिपाठी, महोत्सव के संयोजक गौभक्त पंकज शास्त्री महाराज, भागवताचार्य श्रीहरि वर्षा कौशल, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द गिरि महाराज, गोवर्धन के विधायक पूरन प्रकाश, प्रमुख समाजसेवी पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, भागवताचार्य मारुतिनन्दन वागीश महाराज, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, आचार्य बद्रीश महाराज, डॉ. अशोक शास्त्री, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, आचार्य विपिन बापू, अशोक व्यास, सौरभ गौड़, ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह (एडवोकेट), पण्डित योगेश द्विवेदी, दिनेश शर्मा फलाहारी, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!