कार्यक्रम

महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर मानव अधिकार, गीता के कर्मयोग और सड़क सुरक्षा पर तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन 7 मई को

वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान, ब्रजभूमि कल्याण परिषद एवं परिवहन विभाग (आगरा मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में मानव अधिकार, श्रीमद्भगवद्गीता गीता के कर्मयोग एवं सड़क सुरक्षा विषय पर त्रिदिवसीय “संवाद एवं मंथन” कार्यशाला का शुभारम्भ 7 मई को प्रातः 10 बजे उ. प्र. परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं उ.प्र. प्रशासन व प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू (आईएएस)के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा।जिसमें 9 मई को 18 विंदुओं के आधार पर सनातन सार्वभौम वृन्दावन घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
कार्यक्रम के सम्बन्ध में हुई पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कार्यशाला के सह-संयोजक व मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि उ. प्र. परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं उ.प. प्रशासन व प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू (आईएएस)होंगे। साथ ही इस कार्यशाला में डॉ. विक्रांत सिंह तोमर संयोजक, ग्लोबल काॅन्सियसनेस व महिला सशक्तिकरण की प्रमुख पैरोकार, प्रख्यात बास्केट बॉल खिलाड़ी श्रीमती चेतना भाटी,पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान केंद्र (उदयपुर, राजस्थान) विशिष्ट अतिथि होंगी।
मीडिया प्रभारी डॉ गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि इस कार्यशाला के मुख्य योजना प्रमुख भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान, नई दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष राम कृष्ण गोस्वामी हैं।इसके अलावा ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ट संयोजक एवं सह-संयोजक भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल आनंद चतुर्वेदी(मथुरा) हैं।
पत्रकार वार्ता में बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, रामकृष्ण गोस्वामी, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, जितेंद्र सिंह राणा, प्रदीप जैन, शैलेन्द्र सिंह चौहान, ठाकुर हरिवल्लभ सिंह, सुरेन्द्र सिंह शेखावत (पूर्व डी.आई.जी. कारागार), अर्चना कुमारी (दिल्ली), एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राधाकांत शर्मा,आचार्य ईश्वरचंद्र रावत आदि की उपस्थिति विशेष रही।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412178154

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013555
This Month : 13455
This Year : 13455

Follow Me

error: Content is protected !!