कार्यक्रम

सोमया षष्ठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु बल्लभाचार्य महाराज का हुआ वृन्दावन के शेष नारायण मंदिर में शुभागमन

वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग-चामुंडा मोड़ स्थित आनंद धाम में सूरत (गुजरात) के जगद्गुरु सोमया षष्ठ पीठाधीश्वर मोटा मन्दिर गादीपति बल्लभाचार्य महाराज के आगमन पर उनका संतों व विद्वानों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर महाराजश्री ने आनंद धाम स्थित ठाकुर शेष नारायण मंदिर के दर्शन किए।साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना की।आनंदधाम के संस्थापक महामंडलेश्वर विजयदास भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले) से विस्तृत आध्यात्मिक चर्चा की।
बड़ी छावनी आश्रम, बयाना (राजस्थान) के महंत अवधेशदास महाराज व ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने महाराज श्री का शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला आदि भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर ठाकुर बद्रीनारायण मंदिर (सौंध – होडल) के श्रीमहंत परशुराम दास महाराज, महंत अवधेश दास महाराज, गोरेदाऊजी आश्रम के महंत प्रहलाद दास महाराज, महंत वासुदेव दास महाराज, महंत शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, डॉ. रमेश चंद्राचार्य महाराज आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।महाराजश्री ने सभी उपस्थित जनों को अपना सत्साहित्य प्रदान किया।संचालन महामंडलेश्वर विजयदास भैयाजी महाराज ने किया।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412178154

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013597
This Month : 13497
This Year : 13497

Follow Me

error: Content is protected !!