कार्यक्रम

आनंदम धाम पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज “ब्रज विभूति सम्मान” से अलंकृत

वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग-वाराह घाट क्षेत्र स्थित श्रीआनंदम धाम में ब्रजभूमि कल्याण परिषद, ब्रज साहित्य सेवा मंडल, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल, स्वाभिमानी भारत विकास संघ आदि के संयुक्त तत्वावधान में प्रख्यात संत आनंदमधाम पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज का सम्मान किया गया।साथ ही पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, पंडित रामनिवास गुरुजी, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजाचार्य बाबा कर्मयोगी महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य ईश्वरचंद्र रावत, जयगोपाल शास्त्री आदि ने प्रशस्ति पत्र, ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला, अंगवस्त्र, पगड़ी आदि भेंट कर उन्हे “ब्रज विभूति सम्मान” से अलंकृत किया गया।
सम्मानित हुए आनंदम धाम पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि ब्रजवासियों के द्वारा आज ब्रज विभूति सम्मान पाकर हम अविभूत हैं।हम सभी सनातन धर्मावलंबियों को मिलकर ब्रज चौरासी कोस में भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्मृति चिन्हों का संरक्षण, संवर्धन व उन्नयन में सहयोग करना चाहिए।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व स्वाभिमानी भारत विकास संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित रामनिवास गुरुजी ने कहा कि ब्रजभूमि ब्रजवासियों और संतों की भूमि रही है।इसके सम्पूर्ण विकास के लिए तथा यमुना प्रदूषण को रोकने व ब्रज रज को सुरक्षित रखने के लिए तन्मय होकर कार्य करना चाहिए।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ गोपाल चतुर्वेदी व ब्रजाचार्य बाबा कर्मयोगी महाराज ने कहा कि रेणु, वेणु और धेनु की पवित्रता कृष्ण लीलाओं की भांति रहनी चाहिए। वर्तमान में इनका जो अभाव निरंतर बढ़ रहा है,उससे ब्रज चौरासी कोस की छवि धूमिल हो रही है।
इस अवसर पर श्रीमती मुकुल चौधरी, पंडित राजनारायण द्विवेदी (राजू द्विवेदी),गोविंद गोस्वामी, युवा साहित्यकार डॉ राधाकांत शर्मा, पंडित जयगोपाल शास्त्री, आचार्य ईश्वरचंद्र रावत आदि की उपस्थिति विशेष रही।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412178154

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013234
This Month : 13134
This Year : 13134

Follow Me

error: Content is protected !!