कार्यक्रम

संतप्रवर बालकृष्ण दास महाराज के 102वां सप्तदिवसीय जयंती महोत्सव का आयोजन

वृन्दावन। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित वेणु विनोद कुंज के अधिष्ठाता निकुंज लीला प्रविष्ट संतप्रवर बालकृष्ण दास महाराज के 102वां सप्तदिवसीय जयंती महोत्सव 21 से 27 दिसम्बर तक आयोजित किये जाने के संदर्भ में आवश्यक बैठक का आयोजन तमाल कुंज में किया गया। वेणु विनोद परमार्थिक न्यास के द्वारा आयोजित इस बैठक में महाराजश्री जी की जयंती की तैयारियों के संबंध में गहन मंथन किया गया।
जयंती महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि संतप्रवर बाल कृष्ण दास महाराज बाल योगी, दक्षिण स्वामी, काली कमली वाले आदि नामों से प्रख्यात थे। वह रसिक संतों के सुमेरु थे। बालकृष्ण दास जी महाराज श्री रामानुजाचार्य जी महाराज के वंशज थे। उनका जन्म सन 1918 की गीता जयंती के दिन हुआ था। उन्Gहोंने नंदगांव स्थित यशोदा कुंड की एक गुफा में लगभग 12 वर्षों तक एकांत साधना की थी। वह अपनी इस साधना के दौरान प्रतिदिन साढ़े तीन लाख नाम जप किया करते थे। इस दौरान वह सूर्य की रोशनी एवं ऋतुओं के आवागमन तक से अनभिज्ञ रहे। वह न केवल रसिक व सिद्ध संत अपितु वृन्दावन की मुकुटमणि भी थे। जयंती महोत्सव के संयोजक पूर्व प्राचार्य शिवकुमार गोयल (श्याम भैया) ने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ 21 दिसम्बर को हरिदासीय संतों के द्वारा मंगल बधाई समाज गायन के साथ होगा। सांय 5 बजे से 7 बजे तक महाराजश्री द्वारा रचित पदों व वाणियों का गायन एवं “महामंत्र” का संकीर्तन होगा। 22 से 24 दिसम्बर तक प्रातः 9 से 12 बजे तक तमाल कुंज में प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. अच्युतलाल भट्ट के प्रवचन होंगे।
महोत्सव के व्यवस्थापक रासाचार्य स्वामी कुंजबिहारी शर्मा ने कहा कि 25 दिसम्बर को तमालकुंज में प्रातः7 बजे से महाराजश्री की प्रतिमा का पंचामृत से दुग्धाभिषेक व पूजन-अर्चन होगा। तत्पश्चात भजन संकीर्तन, बधाई गायन आदि के कार्यक्रम होंगे। 25 दिसम्बर की सांय से 26दिसम्बर की प्रातः तक वैष्णवों द्वारा अखण्ड हरिनाम संकीर्तन होगा। 27 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से नंदगांव के यशोदा कुंड स्थित संतप्रवर बालकृष्ण दास जी महाराज की कुटिया में महाराजश्री जी की जयंती अत्यंत धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जिसमें नंदबाबा मन्दिर के गोस्वामियों के द्वारा मंगल बधाई, समाज गायन, विद्वत गोष्ठी एवं संत ब्रजवासी-वैष्णव सेवा आदि के आयोजन होंगे।
इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के डॉ. चन्देश गुप्ता, रासाचार्य स्वामी श्रीराम शर्मा, रासाचार्य स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा, भजन गायक मनमोहन शर्मा, वृन्दावन दास, साध्वी कुसुम दीदी, साध्वी मनोरमा दीदी, भागवताचार्य रामनिवास शुक्ला, आनंद शुक्ला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013202
This Month : 13102
This Year : 13102

Follow Me

error: Content is protected !!