देश-दुनिया

ठाकुर श्री जानकी वल्लभ मन्दिर में त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव 22 से 24 जनवरी तक

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।केशीघाट स्थित ठाकुर श्री जानकी वल्लभ मन्दिर में श्रीजानकी वल्लभ लाल महाराज का 51 वां एवं श्रीलक्ष्मीवेंकटेश्वरजी, श्रीहनुमानजी तथा ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा की मूर्ति प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव 22 से 24 जनवरी 2026 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि बैकुंठवासी जगदगुरू रामानुजाचार्य श्रीस्वामी भगवानदासाचार्य महाराज की कृपा से जानकी मन्दिर के अध्यक्ष जगदगुरू स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत 22 जनवरी को प्रातः काल श्रीलक्ष्मीवेंकटेशजी का तिरूमंजन एवं सायंकाल धर्मग्रंथों का पाठ व कीर्तन आदि होंगे।23 जनवरी को प्रातः काल श्रीजानकी वल्लभजी का तिरूमंजन, अपराह्न 04 से सायं 7 बजे तक “रामजी का वात्सल्य गुण” विषय पर वृहद संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा। इसके अलावा 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से तदीयाराधन (वृहद भंडारा) सम्पन्न होगा।
संत रघुनाथाचार्य महाराज और गोविंद ब्रह्मचारी महाराज ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थिति होने का अनुरोध किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013100
This Month : 13000
This Year : 13000

Follow Me

error: Content is protected !!