कार्यक्रम

श्रीहित रासमंडल में धूमधाम से प्रारंभ हुआ भक्तिमती ऊषा बहिनजी का त्रिदिवसीय जन्म शताब्दी महोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। गोविन्द घाट स्थित अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा (श्रीहित रासमंडल) में भक्तिमती रसिक सिद्ध संत ऊषा बहिनजी (बोबो) का त्रिदिवसीय जन्म शताब्दी महोत्सव श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है।महोत्सव का शुभारभ संतों व भक्तों के द्वारा भक्तिमती ऊषा बहिनजी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।तत्पश्चात संतप्रवर बिहारीदास भक्तमाली महाराज ने व्यासपीठ से भक्तिमती संत ऊषा बहिनजी के द्वारा रचित पदों का गायन किया।साथ ही उनके जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भक्तिमती ऊषा बहिनजी ब्रज वृंदावन की अपूर्व निधि थीं। वे धाम निष्ठ, नाम निष्ठ व धर्म परायण सन्त थीं।ब्रज वृन्दावन के प्रति उनकी अपार श्रद्धा थी।उन्होंने यहां अपने सेव्य ठाकुर उत्सव बिहारी की सेवा करते हुए अनेकों पदों की रचना की। संतों और ब्रजवासियों से उनका अटूट स्नेह था।
उनकी पावन स्मृति में स्वर्गीय विजय भैया ने ब्रज निधि प्रकाशन की स्थापना की थी। जिसके द्वारा उनके साहित्य के अलावा अन्य सत्साहित्य का प्रकाशन किया जा रहा है।वे सदैव अपने आराध्य की साधना में लीन रहती थीं।
सायं काल प्रख्यात रासाचार्य स्वामी पुलिन बिहारी शर्मा के निर्देशन में श्रीसखाजी द्वारा प्रदत्त लीला पर आधारित रासलीला की अत्यन्त नयनाभिराम व चित्ताकर्षक प्रस्तुति दी गई।
इससे पूर्व श्रीराधा वल्लभ संप्रदाय के समाज मुखिया राकेश दुबे की मुखियायी में मंगल बधाई समाज गायन किया गया।साथ ही खेल-खिलौने, मेवा-मिष्ठान एवं वस्त्रादि लुटाए गए। इसके अलावा सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा भी हुआ।जिसमें असंख्य व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री, महन्त दंपति शरण महाराज (काकाजी), महन्त श्यामसुन्दर दास महाराज, महन्त सुन्दर दास महाराज, रासाचार्य स्वामी कुंजबिहारी शर्मा, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, परम् हितधर्मी डॉ. चन्द्रप्रकाश शर्मा, भागवताचार्य डॉ. हरेकृष्ण शरद, महन्त हरिशंकर नागा, दीपा भटनागर, निर्मला शर्मा, पुष्पा गुप्ता, राधारमण शर्मा,काकी बहिनजी, आलोक भटनागर, श्यामसुंदर शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, महन्त लाड़िली दास, राजाचार्य देवेंद्र वशिष्ठ, राधावल्लभ वशिष्ठ आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234009
This Month : 2307
This Year : 33512

Follow Me