(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृंदावन। श्री परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में 19 जून 2025 को नगर में निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा की स्वर्णिम स्मारिका का विमोचन शुक्रवार को किया गया।विमोचन करते मथुरा-वृंदावन के विधायक हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सामाजिक एकता और अखंडता के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण योगदान देते है। भगवान परशुराम शोभायात्रा समाज को एकजुट करने का कार्य करेगी।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने कहा कि वृंदावन में निकलने वाली धार्मिक शोभायात्राओं के द्वारा आध्यात्मिक चेतना का भी कार्य किया जाता है।इस वर्ष भी परशुराम शोभायात्रा के माध्यम से आम जनमानस को आध्यात्म एवं धार्मिकता जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
मुख्य संयोजक आशीष गौतम चिंटू ने बताया कि परशुराम शोभायात्रा प्राचीन रंगनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई परशुराम मंदिर पर जाकर पूर्ण होगी।
परशुराम शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष धर्मेद्र गौतम ने बताया कि विभिन्न झांकियां, बैंड बाजे, शहनाई आदि शामिल रहेगें।साथ ही समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्तियों को इंजीनियर परशुराम गौतम की पुण्य स्मृति में विप्र गौरव सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
इस अवसर पर अमित गौतम पिंटू, गोविंद नारायण, नीरज गौड़, राजेश पाठक, श्याम सरदार, छोटे गौतम, आशु सरदार, राधाकांत शर्मा, राजू शर्मा, पार्थ कृष्ण गौतम, चंद्र नारायण शर्मा, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, उमेश दुबे गोलू, शिवेंद्र अवस्थी, दुष्यंत दीक्षित आदि उपस्थित थे।






















This Month : 2376
This Year : 33581
Add Comment