कार्यक्रम

मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

वृंदावन।मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में हुए एक महोत्सव में मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के द्वारा नगर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में उत्कृष्ट आध्यात्मिक पत्रकारिता करने के संदर्भ में सम्मान किया गया।यह सम्मान उन्हें मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के सचिव डाॅ. हरिओम शास्त्री ने प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।
उन्होंने कहा कि ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी के पत्रकारिता के अलावा अध्यात्म, साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र में भी अनेकों कीर्तिमान हैं।वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उत्कृष्ट लेखन कर रहे है। उनकी रचनाओं का प्रकाशन समूचे विश्व की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में हो रहा है। साथ ही उनकी रचनाओं के अनुवाद विभिन्न भाषाओं में हो रहे हैं।
इन्होंने अपने लेखन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो ख्याति अर्जित की है, वो अति प्रशंसनीय है।हमारी संस्था उन्हें सम्मानित करके स्वयं को गौरांवित अनुभव करती है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर मां ध्यानमूर्ति महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी डाॅ. सत्यानंद सरस्वती अधिकारी गुरूजी, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, प्रमुख समाजसेवी विष्णु शर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यनाथ गिरि महाराज, महामंडलेश्वर रामदास महाराज, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, गौरांग दास महाराज, सौरभ गौड़, आचार्य बद्रीश, दिनेश फलाहारी महाराज, जगन्नाथ पोद्दार, पण्डित सत्यभान शर्मा, डाॅ. राधाकांत शर्मा,आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!