कार्यक्रम

आनंद धाम आश्रम में ठाकुरश्री शेषनारायण भगवान का चतुर्थ पाटोत्सव 19 मई को

वृन्दावन।चामुंडा मोड़ स्थित आनंदधाम आश्रम में ठाकुरश्री शेषनारायण भगवान का चतुर्थ पाटोत्सव 19 मई 2023 को अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि आनंद धाम आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर विजयदास भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले) के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रातः ठाकुरश्री शेषनारायण भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन – अर्चन किया जाएगा।तत्पश्चात संत-विद्वत सम्मेलन होगा ।इसके अलावा हरिनाम संकीर्तन, महंतों व धर्माचार्यों का सम्मान, फूल बंगला, संत,ब्रजवासी,वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगे।
बड़ी छावनी,बयाना (राजस्थान) के महंत अवधेश दास महाराज ने बताया कि इस पाटोत्सव में देश के कई राज्यों के तमाम प्रख्यात संत,महंत,महामंडलेश्वर, जगद्गुरू आदि भाग लेंगे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412178154

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234150
This Month : 2448
This Year : 33653

Follow Me