कार्यक्रम

श्रीकृष्ण काली पीठ में कन्या पूजन के साथ संपन्न हुई शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति

वृन्दावन।गोपीनाथ बाज़ार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुई।जिसमें वैदज्ञ विप्रों एवं भक्तों व श्रद्धालुओं ने अत्यंत विधि-विधान से अपनी आहुतियां दीं।साथ ही 500 से भी अधिक कन्याओं व लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण करा कर उन्हें उपहार वितरित किए गए।
उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के पूर्व उप-सभापति पंडित राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है।यहां प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रों में विश्वकल्याणार्थ शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाता है।जिसमें दूर-दराज के असंख्य भक्त-श्रद्धालु अत्यंत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं।
पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ श्रीधाम वृन्दावन का गौरव है।यह स्थान ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व का है।इस स्थान से तमाम प्रख्यात संत, धर्माचार्य व राजनेता जुड़े हैं।जिनकी इस स्थान के प्रति अपार आस्था है।
श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज व पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद बनर्जी ने कहा कि वृन्दावन में कृष्णोपासना के अलावा मां दुर्गा की उपासना भी अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है।इसका प्रमाण यहां आने भक्तों व श्रद्धालुओं की असंख्य संख्या स्वयं प्रगट करती है।
इस अवसर पर यूपी रत्न चित्रकार गोविन्द कन्हाई, भीमसैन अग्रवाल, भाजपा नेता विनीत शर्मा, वैभव अग्रवाल,पंकज अरोड़ा,सुरेश चंद्र शर्मा, महेश भारद्वाज, तरुण मिश्रा, छैल बिहारी शर्मा, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234079
This Month : 2377
This Year : 33582

Follow Me