कार्यक्रम

हनुमंत लालजी महाराज को लगाया गया सवा मनी (लड्डुओं) का भोग

वृन्दावन।गौरा नगर कॉलोनी क्षेत्र स्थित श्रीसिद्ध पीठ गौरा देवी मंदिर प्रांगण में विराजित सिद्ध हनुमंत लालजी महाराज को चोला धारण कराकर उनका भव्य श्रृंगार किया गया।साथ ही मन्दिर के सेवायत आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन कर उन्हें सवामनी (लड्डुओं) का भोग लगाया।तत्पश्चात संत ब्रजवासी वैष्णव सेवा व भंडारा भी हुआ।इसके साथ ही निर्धनों-निराश्रितों को ऊनी वस्त्र व खाद्यान्न सामग्री आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अपने आशीर्वचन देते हुए चार सम्प्रदाय आश्रम के महंत ब्रजबिहारी दास महाराज व पंडित राजाराम मिश्र (गुरुजी) ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज अपने भक्तों के सभी संकटों का नाश कर देते हैं।इसीलिए उन्हें संकट मोचन कहा जाता है।उन्हें भगवान शिव के सभी अवतारों में सबसे बलवान और बुद्धिमान माना जाता है।
आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी व पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि रामायण के अनुसार हनुमानजी को भगवान श्रीराम का अत्यधिक प्रिय भक्त कहा गया है।मां जानकी के आशीर्वाद से सप्त चिरंजीवियों में भी उनका प्रमुख स्थान है।
प्रमुख समाजसेवी सुरेशचंद्र सक्सैना व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में श्रीहनुमानजी महाराज को अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता के रूप में जाना जाता है।उनका जन्म ही भगवान श्रीराम की सेवा के लिए हुआ था।
कार्यक्रम में पार्षद मनोज सक्सैना, नीरज सक्सैना, व्यापार मंडल,वृन्दावन के चेयरमैन धर्मेंद्र अग्रवाल (बॉबी), श्यामजी महाराज, प्रमुख शिक्षाविद् जगदीश नीलम, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, केशवदेव गोस्वामी, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, ब्रजेश शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, रामगोपाल शर्मा, पंडित जयदेव श्रोत्रीय, अवध नरेश मिश्र,
आचार्य ईश्वरचंद्र रावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0015091
This Month : 14991
This Year : 14991

Follow Me

error: Content is protected !!