कार्यक्रम

कात्यायनी शक्तिपीठ के शताब्दी समारोह में प्रख्यात अध्यात्मविद श्रीवत्स गोस्वामी व संध्या गोस्वामी हुए सम्मानित

वृन्दावन।राधाबाग-केशवाश्रम क्षेत्र स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ में चल रहे शताब्दी समारोह के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ पर आसीन ठाकुर श्रीराधारमण मन्दिर के सेवायत व विश्वप्रसिद्ध अध्यात्मविद, वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज एवं प्रख्यात विदुषी भक्तिमती संध्या गोस्वामी का ब्रजभूमि कल्याण परिषद व ब्रज साहित्य सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने इन दोनों का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला आदि भेंट कर अभिनंदन किया।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य निधि हैं।इन्होंने समूचे विश्व में श्रीकृष्ण भक्ति की लहर को प्रवाहित कर असंख्य व्यक्तियों का कल्याण किया है और कर रहे हैं।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रख्यात विदुषी भक्तिमती संध्या गोस्वामी संगीत जगत की जानी-मानी शख्सियत हैं।इन्होंने शास्त्रीय संगीत में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हुए हैं।हमारा संस्थान इनको सम्मानित करके गौरव की अनुभूति कर रहा है।
इस अवसर पर श्रीकात्यायनी ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश, सचिव रवि दयाल, ट्रस्टी संजय बहादुर, पिंकी बहादुर, मन्दिर के प्रबन्धक राजेंद्र शर्मा, मथुरा-वृन्दावन के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, वृन्दावन शोध संस्थान के अध्यक्ष आर. डी. पालीवाल, याज्ञिकरत्न आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, कुंवर नरेंद्र सिंह, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य ईश्वरचंद्र रावत, महंत मधुमंगल शरण शुक्ल, अजय बहादुर, ऋषि दयाल, प्रमुख उद्योगपति मनीष यादव, सीए के. के. अग्रवाल, पंडित मनीष शुक्ला, रोटेरियन भरत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412179154

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013203
This Month : 13103
This Year : 13103

Follow Me

error: Content is protected !!