कार्यक्रम

विप्र समाज के उत्थान को सदैव समर्पित थे महेंद्र सिंह शर्मा

वृन्दावन।आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।जिसमें महासभा के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह शर्मा के गोलोक गमन पर उनकी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि महेंद्र सिंह शर्मा का जीवन सदैव विप्र समाज के लिए समर्पित रहा।उन्होंने महासभा के तत्वावधान में कई ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन कराया एवं ब्राह्मणों की एकता के लिए सदैव तत्पर रहे।वे प्रत्येक ब्राह्मण परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उनके जाने पर महासभा को अभूतपूर्व क्षति हुई है।
महासभा के नगर उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि महेंद्र सिंह शर्मा विशाल हृदय के धनी, सरल, सहज व मिलनसार स्वभाव के थे।उन्होंने अपने जीवन में ब्राह्मण समाज के लिए अपने एक-एक दिन को अर्पित किया है।उन्होंने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये।
नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि महासभा राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र सिंह शर्मा के देवलोक गमन पर अति शोक संतप्त है।अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा प्रभु से यह प्रार्थना करती है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में निवास दें एवं उनके परिवार को इस वज्र दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करें।
श्रृद्धांजलि सभा में कुलदीप दुबे, आचार्य रामदेव शास्त्री, रामनिवास गुरुजी, बालकृष्ण शर्मा, बालो पंडित, डॉ. राधाकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत कौशिक, बृजेश गिरी, ईश्वरचंद्र रावत, करनकृष्ण गोस्वामी, गिर्राजशरण शर्मा (कुल्लो), राम शास्त्री, नरेंद्र शास्त्री, गुलशन चतुर्वेदी, सत्येंद्र शर्मा, जितेंद्र शास्त्री, पवन शास्त्री, अखिलेश शास्त्री, रमेशचंद्र गौतम (मस्तराम), विष्णुकांत भारद्वाज, मदन गोपाल बैनर्जी, आनंद शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर दिवंगत महेंद्र सिंह शर्मा को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412178154

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0013637
This Month : 13537
This Year : 13537

Follow Me

error: Content is protected !!