कार्यक्रम

श्री दयाराम बद्रीकेदार आश्रम का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ सम्पन्न

वृन्दावन।रुक्मिणी विहार क्षेत्र स्थित कृष्णानंदम कालोनी में श्री दयाराम बद्रीकेदार आश्रम का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन में मीतरौल आश्रम (पलवल) के महंत शांति दास जी महाराज, प्रख्यात भागवताचार्य डॉ. श्याम सुंदर पाराशर, रँगलक्ष्मी संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामकृपालु त्रिपाठी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व रामकथा मर्मज्ञ अशोक व्यास आदि ने किया।
इस अवसर पर श्री दयाराम बद्रीकेदार आश्रम के संस्थापक आचार्य कमलनयन जी महाराज ने कहा की इस आश्रम के द्वारा जनसेवा एवं लोककल्याण के विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। सन्तों निर्धनों एवं निराश्रितों आदि की सेवा करने के लिए हमारा आश्रम निरन्तर संकल्पबद्ध रहेगा। ब्रज सेवा संस्थान वृन्दावन के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व पूर्व प्राचार्य डॉ. रामकृपालु त्रिपाठी ने कहा कि
आचार्य कमलनयन जी महाराज धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य निधि हैं।ये बद्रीनाथ धाम स्थित श्री बद्रीविशाल मन्दिर के सेवायत हैं। उन्ही की कृपा से वह श्रीधाम वृन्दावन में अपने सेवा कार्यों को विस्तार देने के लिए हैं। भूमि पूजन समारोह में सिक्किम के भागवताचार्य दिव्यांश शास्त्री जी महाराज, नेपाल की प्रख्यात भजन गायिका प्रमिला शर्मा, युवा वार्ताकार राधाकांत शर्मा,पार्षद उत्तम बघेल, वैद्य लीलाधर गुप्ता, एडवोकेट दिनेश पाठक, पुनीत शर्मा,सन्त प्रियादास जी महाराज,सन्त भंडारी बाबा,आर.बी गौतम, भागवताचार्य विपिन बापू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन आचार्य कमलनयन जी महाराज ने किया।

राधाकांत शर्मा

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!