कार्यक्रम

कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित करके किया ब्रज महामहोत्सव का शुभारंभ

वृन्दावन। रुक्मिणी विहार स्थित ” कृष्णा वैभव” (कृष्णा हाइट्स) में मुंबई की श्रीभागवत समिति के द्वारा अष्टदिवसीय ब्रज महामहोत्सव विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रख्यात अध्यात्मविद स्वामी डॉ. देवकीनंदन शर्मा महाराज के पावन सानिध्य में प्रारम्भ हो गया है। जिसमें कि श्रीमद्भागवत कथा, ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा, यमुना चुनरी मनोरथ, रासलीला, गिरिराज गोवर्धन परिक्रमा, भजन संध्या, 56 भोग एवं संत-ब्रजवासी -वैष्णव सेवा आदि के अनेक आयोजन होंगे।
ब्रज महामहोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के चीनी व गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी डॉ. देवकीनंदन शर्मा महाराज का माल्यार्पण कर व उनका आशीर्वाद प्राप्त कर के किया।
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि हमारी सरकार ब्रज के विकास के लिए पूर्णतः संकल्पित व समर्पित है।बहुत ही कम समय में आप सभी को इसका सुसज्जित स्वरूप देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा स्वामी डॉ. देवकीनंदन शर्मा महाराज धर्म व अध्यात्म की विभिन्न विधाओं में पारंगत हैं।उन्होंने रासलीला, रामलीला, श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं विभिन्न भक्त चरित्रों के मंचन के क्षेत्र में समूचे विश्व में अत्यधिक ख्याति अर्जित की है। मैं उन्हें आज बारंबार अपना प्रणाम निवेदित करता हूं।साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई की श्रीभागवत समिति अत्यंत प्रशंसा व बधाई की पात्र है,जो उसने श्रीधाम वृन्दावन में आकर वृहद स्तर पर ब्रज महामहोत्सव आयोजित किया है।जिसमें कि देश के विभिन्न अंचलों के तमाम व्यक्ति भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, रासाचार्य भारत भूषण शर्मा व सौरभ शर्मा, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, अनिल अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक जैन, महेश गाडिया व किरण गाडिया, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. मनोज बंसल,ओमप्रकाश झाझूका,राजीव अग्रवाल,रजत अग्रवाल,महेश झाझूका,सत्यप्रकाश अग्रवाल,गोकुल चंद्र सिकरिया, महेश मित्तल, राकेश खेतान, रतन झाऊवाला, दीनदयाल डीडवानिया, सुरेन्द्र मोदी (मुम्बई) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233073
This Month : 1371
This Year : 32576

Follow Me