कार्यक्रम

ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

वृन्दावन।बांके बिहारी कॉलोनी स्थित ठाकुर श्रीकौशल किशोर राम मंदिर में अखिल भारतीय श्रीराम मित्र मंडल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव आश्रम के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया।साथ ही ठाकुर श्रीकौशल किशोर महाराज के समक्ष 56 भोग भी निवेदित किए गए।
अखिल भारतीय श्रीराम मित्र मंडल के अध्यक्ष आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज ने गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव की महिमा बताते हुए कहा कि ब्रज में दीपावली से भी अधिक महत्ता गोवर्धन पूजा व अन्नकूट की है। क्योंकि इस पूजा को द्वापर युग में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने प्रारम्भ किया था।जिसे सभी ब्रजवासी बड़े ही चाव से दीपावली के कई दिनों बाद तक अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि गिरिराज गोवर्धन स्वयं भगवान नारायण के अवतार हैं। जो कि सात कोस में विशाल पर्वत रूप में ब्रज में विद्यमान हैं।इनकी पूजा करने व सप्तकोसी परिक्रमा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं।साथ ही गिरिराज गोवर्धन उनकी सभी मानोकामना पूर्ण करते हैं।
आचार्य लवदेव चतुर्वेदी व आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी ने कहा कि कौशल किशोर राम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाए जाने की परम्परा अतिप्राचीन है।यहां इस महोत्सव अंतर्गत ठाकुरजी के समक्ष अन्नकूट के पदों व भजनों का गायन किया जाता है।साथ ही गिरिराज पूजा की झांकियों के दर्शन भी कराए जाते हैं।
अन्नकूट महोत्सव में युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा,
बीना सोनी, नरेंद्र सोनी (मुंबई), शिवरतन तापडिया (मैनपुरी), श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी, हर्ष चतुर्वेदी, अरविंद चतुर्वेदी(मथुरा), यश, पंडित गोविंद, रविन्द्र, अनीत चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी
9412178154

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233085
This Month : 1383
This Year : 32588

Follow Me