(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग/बर्फ फैक्ट्री के पीछे स्थित कृष्णा धाम में के द्वारा प्रख्यात रासाचार्य स्वामी रामशरण शर्मा एवं स्वामी प्रेमशरण तिवारी के संयोजन में सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ सम्पन्न हुआ।साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज की आरती की गई।
इस अवसर पर श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के अध्यक्ष अशोक व्यास रामायणी एवं कोषाध्यक्ष आचार्य विपिन बापू महाराज ने बताया कि हमारे मंडल के द्वारा वर्ष भर के सभी मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जाता है।जिसमें मंडल के सभी सदस्य भाग लेते हैं।इसके अलावा श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) समय-समय पर समूचे ब्रज चौरासी कोस में अनेकानेक सेवा प्रकल्प संचालित करता रहता है।जिससे असंख्य व्यक्ति लाभान्वित होते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमहंत नारायण दास महाराज, आचार्य धर्मवीर पाठक, आचार्य शिवांशु भाई मिश्र, आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पण्डित तुलसी शर्मा, आचार्य शरद कुमार शास्त्री (एस्ट्रो गोपाला) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।
















This Month : 9176
This Year : 9176
Add Comment