स्वास्थ्य

ऐसे करें दाँतों की देखभाल

हम रोजाना जो भोज्य पदार्थ खाते हैं, उसे हम दाँतों से चबाते हैं। अच्छी तरह से चबाया हुआ भोज्य पदार्थ शीघ्र पचता है।इसलिए दाँत न केवल भोजन पचाने जैसा महत्त्वपूर्ण काम करते हैं, बल्कि इससे चेहरे का सौन्दर्य भी बना रहता है। अतएव दाँतों की देखभाल अत्यावश्यक है।यहाँ प्रस्तुत हैं कुछ उपयोगी सुझाव- 1.भोजन करने के बाद दाँत भली भाँति साफ करें,क्योंकि भोज्य पदार्थों के कण दाँतों सड़न पैदा करते हैं जिससे दाँतों में कई समस्याएँ पैदा हो जाती हैं 2. दाँत हिल रहे हों या दर्द हो रहा हो, तो संेधा नमक,जीरा एवं पिप्पली(माघ) समान मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। इस चूर्ण की मालिश दाँतों-मसूढ़ों पर करें। लाभ होगा। मूली का बीज, अकरकरा, नमक, अतीस और फिटकरी समान मात्रा में लेकर पीस लंें। इसके मंजन से दाँत साफ एवं सुन्दर बनेंगे तथा बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी। 3.दाँतों से खून निकलता हो तो मौलछरी की छाल 25ग्राम लें और आधा किलो पानी में डाल कर कर तब तक उबालें, जब तक पानी एक पॉव से भी कम रह जाए। फिर इस गुनगुने पानी से कुल्ला करें। दाँतों को शक्ति पा्रप्त होगी एवं खून आना बन्द होगा।