
डॉ.अनुज कुमार सिंह सिकरवार
विश्व में अनेक देशों में अदरक का विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ में औषध के रूप में भी सेवन किया जाता है। अदरक एक स्तम्भ कन्द है,जिसे अँग्रेजी में ‘जिंजर’ कहा जाता है। अदरक (वानस्पतिक नाम: जिंजिबर ऑफ़िसिनेल / Zingiber officinale), एक भूमिगत रूपान्तरित तना है। अदरक, एक भूमिगत रूपान्तरित तना है। यह मिट्टी के अन्दर क्षैतिज बढ़ता है। इसमें काफी मात्रा में भोज्य पदार्थ संचित रहता है जिसके कारण यह फूलकर मोटा हो जाता है। अदरक जिंजीबरेसी कुल का पौधा है। अधिकतर उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण कटिबंध भागों में पाया जाता है। इसके कन्द पर एक पतला छिलका होता है। सामान्यतः लोग इस चाय में कूटकर उपयोग किया जाता है। इससे वह उसके स्वाद में बढ़ोत्तरी होती है।इसके अलावा ऐसी चाय सर्दी,जुकाम,कफ,खांसी में भी प्रभावकारी होती है। अदरक के रस को शहद में मिलाकर सेवन करने से खांसी बहुत आराम मिलता है। अदरक की स्वास्थ्य रखने तथा कई रोगों से छुटकारा दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। आयुर्वेद में औषधीय गुणों से परिपूर्ण अदरक का विस्तार से उल्लेख मिलता है। देश में भोजन में अदरक का सेवन कई तरह से किया जाता है। अदरक का सेवन में किसी भी रूप में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अदरक में कई विटामिन्स मिलते है। इनके साथ मैंग्नीज और तांबा की प्राप्त होता है,जो मानव शरीर को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है।इसके साथ यह विभिन्न व्यंजनों को स्वादिष्ट तथा पाचक बनाता है।
अदरक पाचन सम्बन्धी कई समस्याओं यथा- बदहजमी, दस्त, गैस के कारण पेट में होने वाली ऐंठन आदि में आराम दिलाता है। अदरक को सर्दी और उससे उत्पन्न रोगों से बचाने में सबसे अधिक प्रभावी समझा जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता। यह सर्दी-जुकाम पैदा करने वाले जीवाणुओं को नष्ट करती है। अदरक में एण्टीहिस्टामाइन गुण मिलते हैं, जो ऋतु/मौसम से जुड़ी एलर्जी की समस्या के निदान में सहायक है।
अदरक का सेवन गठिया में राहत प्रदान करता है। अदरक में एण्टीइंपलेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो दर्द निवारक(पेन किलर्स) का कार्य करते है। अदरक के ये गुण गठिया(अर्थराइटिस) एवं घुटनों में दर्द जैसी समस्या में पीड़ित को राहत प्रदान करते हैं। यही कारण है कि गठिया तथा उसके एक प्रमुख लक्षण जोड़ों के दर्द में अदरक का उपयोग बहुत अधिक लाभकारी हैं।
अदरक का सेवन कोलेस्ट्रॉल में कमी लाता है,क्योंकि इसमें एण्टीऑक्सीडेण्ट्स मिलते हैं, जो शरीर में रक्त प्रवाह को सुचारु रूप से संचालित करते हैं। अदरक का उपयोग रक्त को शुद्ध करता है। अदरक के सेवन से रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता प्राप्त होती है। वह रक्त में थक्के जमने से रोकता है। अदरक शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है,क्योंकि अदरक को वसा का जलाने वाला(फैट बर्नर) है। यह शरीर में संचित अतिरिक्त वसा को भी कम करती है। इस कारण हृदयाघात( हार्ट अटैक )से बचाता है। अदरक पेट और ऋतु सम्बन्धी रोगों के साथ-साथ रक्त का शुद्ध एवं जमने से बचाता है।
Add Comment