कार्यक्रम

मानस चंचरीक आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी बने संकट मोचन हनुमान मन्दिर के महंत

 

खट दर्शन महंत सेवा समिति ने विधि-विधान से ओढ़ाई महंताई की चादर

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

बाटी(मथुरा)। बहुलावन (बाटी) स्थित श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गौ सेवा कुंज) में श्रीराम मित्र मंडल (रजि.) के द्वारा नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मन्दिर में चल रहे चतुर्दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन प्रातःकाल आचार्य कुंजकिशोर चतुर्वेदी (श्री गोपाल मंदिर, मथुरा) के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य न्यास प्राण प्रतिष्ठा की गई।साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज की प्रथम आरती सम्पन्न हुई।तत्पश्चात खट दर्शन महंत सेवा समिति के द्वारा मानस चंचरीक आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी को विधि-विधान से महंताई की चादर ओढ़ाई गई।
श्रीमज्जगद्गुरु विष्णुस्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (वल्लभगढ़ वाले), महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज, प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद परमहंस महाराज, स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज (चित्रकूट), महंत रमणरेती दास महाराज, महंत संतदास महाराज, महंत श्याम सुन्दर दास महाराज, महंत संतोष पुजारी, महंत प्रिया शरण महाराज, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य भूति कृष्ण महाराज, महोत्सव की संयोजक श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी एवं आचार्य लवदेव चतुर्वेदी, संगीताचार्य शंभूशरण महाराज, महंत जगन्नाथ दास शास्त्री, प्रमुख समाजसेवी तुलसी स्वामी, वीरेन्द्र कुमार विश्नोई, महेन्द्र सिंह गर्ग, श्रीमती राज जिन्दल, सन्तोष वैष्णव, दिनेश त्रिपाठी, दिनेश वैष्णव, विनोद जिन्दल, गौरव, मधुर जिन्दल, बिक्की अवस्थी, कृष्ण केशर बानी, नन्द किशोर वैष्णव, राहुल सोनी, श्रीमती सुधा मूंदड़ा, अमित बंसल राहुल सोनी, अरविन्द चतुर्वेदी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ठाकुरश्री कौशल किशोर राम मंदिर के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज ने महोत्सव में पधारे समस्त महामण्डलेश्वरों, महंतों, विद्वानों व धर्माचार्यों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट करके किया।
कार्यक्रम का समापन सन्त, ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Latest News

Our Visitors

0005135
This Month : 5035
This Year : 5035

Follow Me