(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
बाटी(मथुरा)। बहुलावन (बाटी) स्थित श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गौ सेवा कुंज) में श्रीराम मित्र मंडल (रजि.) के द्वारा नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मन्दिर में चल रहे चतुर्दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन सायं काल गाजे-बाजे के मध्य भव्य कलश-शोभायात्रा निकाली
गई।जिसमें देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं के साथ-साथ ग्राम वासियों ने भाग लिया।तत्पश्चात सरस भजन संध्या संपन्न हुई।जिसमें श्रीराम लीला के व्यास एवं भजन गायकों द्वारा श्रीहनुमानजी की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया।
इस अवसर पर ठाकुरश्री कौशल किशोर राम मंदिर के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज, आचार्य कुंजकिशोर चतुर्वेदी (श्री गोपाल मंदिर, मथुरा), महोत्सव की संयोजक श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी एवं आचार्य लवदेव चतुर्वेदी, महंत संतोष पुजारी, महंत रमणरेती दास, महंत प्रिया शरण महाराज एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के चौथे दिन (02 अप्रैल) को प्रातः 07 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य न्यास प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।तत्पश्चात 12 बजे से श्रीहनुमानजी महाराज की प्रथम आरती के दिव्य दर्शन होंगे।इसके अलावा 12:30 बजे से महंत सेवा समिति के द्वारा मानस चंचरीक आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी को महंताई की चादर ओढ़ाई जाएगी।तदोपरांत मध्यान्ह 01 बजे से सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।






















This Month : 1207
This Year : 46814
Add Comment