कार्यक्रम

चिंतामणि कुंज में अष्टमी पर हुआ सैकड़ों कन्याओं-लांगुराओं का पूजन

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित चिंतामणि कुंज में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत वेदज्ञ विप्रों के द्वारा दैनिक दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन आदि के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।इसी के चलते अष्टमी के दिन सैकड़ों कन्याओं-लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।साथ ही उन्हें वस्त्र, दक्षिणा व दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गई।
चिंतामणि कुंज पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि चिंतामणि कुंज हमारे सदगुरुदेव ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 स्वामी शिवमूर्ति महाराज की साधना स्थली है।यहां पर उनके परमाणु आज भी यहां के कण-कण में व्याप्त हैं।उन्ही के प्रताप से प्रतिवर्ष की दोनों नवरात्रों में कन्याओं-लांगुराओं का पूजन अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ किया जाता है।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि चिंतामणि कुंज में स्थापित देवी मां की प्रतिमा अत्यंत दिव्य व भव्य है।उनके दर्शन करने मात्र से सभी की सभी मनोकामनाएं निश्चित ही पूर्ण होती हैं।इसीलिए यहां आने वाले भक्तों व श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ एवं महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इन दिनों कन्याओं-लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके प्रसाद ग्रहण कराने से मां दुर्गा अति शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन के प्रमुख ठाकुर महेन्द्र प्रताप सिंह, एडवोकेट, सन्त रामदास महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य ईश्वरचन्द्र रावत, बालों पण्डित, देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, राजेश शास्त्री आदि की उपस्थिति विशेष रही।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0246807
This Month : 703
This Year : 46310

Follow Me