कार्यक्रम

जगद्गुर श्रीमद् वल्लभाचार्य शुद्धाद्वैत तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज की षष्ठीपूर्ति के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय महामनोरथ समारोह 13 मार्च से

 

14 मार्च को पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित होगा वृहद अभिवादन समारोह

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

मथुरा।विश्वविख्यात द्वारकाधीश मन्दिर में श्रीराजाधिराज मंदिर एवं षष्ठीपूर्ति महोत्सव कमेटी, मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में अनंत विभूषित जगद्गुर श्रीमद् वल्लभाचार्य शुद्धाद्वैत तृतीय पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 डॉक्टर वागीश कुमार महाराज की षष्ठीपूर्ति (60वां अवतरण दिवस) के उपलक्ष में त्रि-दिवसीय महामनोरथ समारोह 13 से 15 मार्च 2026 पर्यंत विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
महोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च को श्रीराजाधिराज ठाकुर द्वारकाधीश मन्दिर में सोने का पलना, नंद महोत्सव, कुनवारा एवं फूलफाग आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
14 मार्च को पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह (भगत सिंह पार्क के पीछे, राजकीय संग्रहालय और मल्टीलेवल पार्किंग के मध्य) डेम्पियर नगर, मथुरा में अपराह्न 03:30 बजे से वृहद अभिवादन समारोह आयोजित होगा।साथ ही पूज्य महाराजश्री के वाचनामृत होंगे।
15 मार्च को प्रातः 08:00 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।साथ ही दिव्य चुनरी मनोरथ किया जाएगा।इसके अलावा अपराह्न 03:00 बजे से ठाकुरश्री द्वारकाधीश महाराज को अलौकिक छप्पन भोग निवेदित किए जाएंगे।
इस दिव्य महामानोरथ समारोह में कांकरोली युवराज गोस्वामी वेदान्त कुमार महोदयश्री एवं युवराज गोस्वामी सिध्धांत कुमार महोदयश्री के अलावा कई प्रख्यात संत, विद्वान, धर्माचार्य, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी व गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ देश-विदेश के असंख्य भक्त-श्रद्धालु भाग लेंगे।
महोत्सव के संयोजक डॉक्टर सहदेव कृष्णा चतुर्वेदी, सह-संयोजक राकेश तिवारी, एडवोकेट, अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा, सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, समाधानीश्री ब्रजेश चतुर्वेदी, समाधानीश्री राजुभाई चतुर्वेदी, शुभमभाई शाह, ध्रुवभाई शाह आदि ने सभी से इस समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0237232
This Month : 5530
This Year : 36735

Follow Me