कार्यक्रम

कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में 26 से 28 फरवरी तक मनेगा दिव्य व भव्य होली महोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्रीराधिका बिहारी जू महाराज का 21 वां त्रिदिवसीय पाटोत्सव एवं होली महोत्सव 26 से 28 फरवरी 2026 पर्यंत विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया है।
इस बारे जानकारी देते हुए महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महामंडलेश्वर राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) के पावन सानिध्य में आयोजित इस त्रिदिवसीय महोत्सव के पहले दिन 26 फरवरी को प्रातः 7 बजे से श्रीरामचरित मानस व हरिनाम संकीर्तन का अखंड पाठ प्रारम्भ होगा। अपरान्ह 2 बजे से ठाकुर राधिका बिहारी जू महाराज की शोभायात्रा अत्यंत धूमधाम व गाजे – बाजे सहित समूचे नगर में निकाली जाएगी। 27 फरवरी को प्रातः 7 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक विश्व शांति हेतु महायज्ञ होगा। तत्पश्चात संत – विद्वत सम्मेलन एवं वृहद भंडारा होगा। तीसरे दिन 28 फरवरी को श्रीमहायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0231718
This Month : 16
This Year : 31221

Follow Me