स्वास्थ्य

डॉक्टर श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में हुआ ऑर्थोप्टिक CME का आयोजन

दरियागंज (दिल्ली) स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम ने की शिरकत

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।मथुरा रोड़ स्थित बीएचआरसी डॉक्टर श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में आयोजित ऑर्थोप्टिक CME में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, दरियागंज (दिल्ली) की टीम ने शिरकत की।
डॉक्टर श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट,वृन्दावन के वरिष्ठ प्रशासक सीपी मैसी ने बताया कि दिल्ली की टीम ने ऑर्थोप्टिक्स के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचारों पर प्रकाश डाला।साथ ही सीएमई में विशेषज्ञों ने आंखों की विभिन्न समस्याओं के इलाज पर चर्चा की।जिसमें जन्मजात मोतियाबिंद, भेंगापन, न्यूरो ऑप्थोमोलॉजी और बिनोकुलर विजन थेरेपी शामिल हैं।इस CME मैं देहरादून से लोग शामिल हुए 5 से 6 साहित 40 नेत्र सहायक ने भाग लिया।इन सभी का वृंदावन नेत्र विज्ञान विभाग एवं विजन सेंटर की टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौक पर दिल्ली से आए डॉ. सोवीता राठ, वरिष्ठ ऑप्टोम प्रेम कुमार, प्रीति शर्मा, वृन्दावन की टीम से डॉ. करनप्रीत कौर, डॉ. हर्षित अग्रवाल, डॉ. स्नेहा पाल, अनिमेष,गौरव गर्ग, बबलू चौधरी, तरुण गोयल, कृष्णा पाल, प्रियंका रावत आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0231717
This Month : 15
This Year : 31220

Follow Me