(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित यशोदानंदन धाम में श्रीराधाकृष्ण प्रेम संस्थान(रजि.) के द्वारा निकुंजवासी भक्तिमती पदमा बाई (बुआजी) का अष्टदिवसीय सप्तम पुण्य स्मृति महोत्सव 23 से 30 जनवरी 2026 पर्यंत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 23 से 30 जनवरी 2026 पर्यंत अपराह्न 02 से सायं 06 बजे तक प्रख्यात भागवताचार्य विपिन बापू महाराज अपनी सरस वाणी में श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि 27 जनवरी को प्रातः 09 बजे से श्रीहनुमद् आराधन मंडल परिवार द्वारा संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।जिसके मनोरथी श्रीमती विमला देवी एवं देवकीनंदन अग्रवाल (मुम्बई) हैं।इसके अलावा 30 जनवरी को हवन-पूर्णाहूति होगी।तत्पश्चात संत-ब्रजवासी- वैष्णव सेवा एवं महाप्रसाद (भंडारा) आदि के कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव के मुख्य यजमान श्रीमती कृष्णा एवं डॉ. सनत कुमार शर्मा (रूपहडिया) ने सभी भक्तों -श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।





















This Month : 1324
This Year : 20321
Add Comment