कार्यक्रम

श्रीकृष्ण बलराम मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज का आविर्भाव महोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।सेवाकुंज गली स्थित श्रीकृष्ण बलराम मन्दिर में प्रख्यात गौडीय संत श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज का आविर्भाव महोत्सव संतों-विद्वानों व भक्तों की उपस्थित में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः काल महाराजश्री की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक व पूजन-अर्चन किया गया।साथ ही भजन संकीर्तन का भी आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत संगोष्ठी में त्रिदण्डी स्वामी श्रील भक्ति वेदांत स्वामी मधुसूदन गोस्वामी महाराज (विश्वबन्धु) ने कहा कि हमारे सदगुरुदेव श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज गौडीय सम्प्रदाय की बहुमूल्य निधि थे।उन्होंने गौडीय सम्प्रदाय के संस्कृत व बांग्ला भाषा में लिखे 100 से भी अधिक ग्रंथों का हिन्दी में अनुवाद किया।बाद को इन ग्रंथों का विश्व की विभिन्न भाषाओं में अनुवाद हुआ।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने व प्रमुख समाजसेवी पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज की गौडीय सम्प्रदाय के लिए अनेकों देनें हैं।उनके द्वारा मथुरा में श्रीकेशव गौडीय मठ और वृंदावन में श्रीरूप सनातन गौडीय मठ व श्रीकेशव गौडीय मठ आदि की स्थापना की गई।
भक्ति वेदांत दामोदर महाराज व भक्ति मयूर भिक्षु महाराज ने कहा कि श्रीमद् भक्ति वेदांत नारायण स्वामी महाराज अनेकानेक सद्गुणों की खान थे।बरसाना के प्रख्यात संत व वाणीकार नारायण भट्ट ने महाराजश्री की विद्वत्ता व संतत्व से प्रभावित होकर उन्हें “योगाचार्य” की उपाधि से अलंकृत किया था।
आविर्भाव महोत्सव में भक्ति वेदांत साधु महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, प्रोफेडर (डॉ.) राम वैद्य, बालशुक पुंडरीक कृष्ण महाराज, अच्युतानंद प्रभु, ब्रजराज दास, प्रेम प्रदीप दास, रविकुमार शर्मा, राजू व राधा नाथ दास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
महोत्सव का समापन संत ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।भक्ति वेदांत स्वामी मधुसूदनाचार्य गोस्वामी महाराज ने सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Latest News

Our Visitors

0220864
This Month : 1370
This Year : 20367

Follow Me