कार्यक्रम

श्रीहरिदास धाम में श्रीहनुमद आराधन मंडल के द्वारा किया गया सुंदरकांड का संगीतमय सामूहिक पाठ

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। गोधुलि पुरम स्थित श्रीहरिदास धाम में श्रीहनुमद आराधन मंडल के द्वारा संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड का पाठ कई प्रख्यात संतों, विद्वानों व धर्माचार्यों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत श्रीहनुमानजी महाराज का दिव्य व भव्य श्रृंगार किया गया।साथ ही उनकी विशेष आरती की गई।इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए अघोर शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी बाल योगेश्वरानंद महाराज एवं प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ सभी बाधाओं को दूर करने वाला है।इस पाठ को करने से श्रीहनुमानजी महाराज शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
ठाकुर बांके बिहारी मन्दिर के सेवाधिकारी व प्रख्यात भागवताचार्य आनंद वल्लभ गोस्वामी एवं चिंतन वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज समस्त सद्गुणों की खान हैं। उनमें वीरता, स्वामी भक्ति, बुद्धि-ज्ञान आदि का भंडार है।जो व्यक्ति जिस कामना से उनकी पूजा-अर्चना करता है,उसकी कामना वे निश्चित ही पूर्ण करते हैं।
श्रीहनुमद आराधन मंडल के संरक्षक पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं अध्यक्ष अशोक व्यास महाराज
ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज भक्ति शिरोमणि हैं।कलिकाल में श्रीहनुमानजी की आराधना के बिना भगवान श्रीरामजी की भक्ति प्राप्त कर पाना असम्भव है।
इस अवसर पर मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के उप-सभापति मुकेश सारस्वत, पण्डित चंद्र लाल शर्मा, पण्डित सुरेश चन्द्र शर्मा, भागवताचार्य विपिन बापू महाराज, पण्डित आर.एन. द्विवेदी (राजू भैया), आचार्य विमल चैतन्य महाराज, भागवत विदुषी श्रीहरि वर्षा कौशल, पण्डित मुकेश मोहन शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा, स्वामी रामशरण शर्मा, पण्डित महेश भारद्वाज, आचार्य युगल किशोर कटारे, आचार्य विमल कृष्ण पाठक, पण्डित राजेश कृष्ण महाराज, चेतन किशोर कटारे, आचार्य प्रदीप मणि महाराज, आचार्य देवांशु गोस्वामी, सुभाष गौड़ उर्फ लाला पहलवान, पण्डित लीला गौतम, प्रदीप बनर्जी, आचार्य भूति कृष्ण महाराज, आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन आचार्य विपिन बापू ने किया।कार्यक्रम के मनोरथी श्रीमती गीतांजलि एवं अवि शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत-सत्कार एवं धन्यवाद व्यापित किया।कार्यक्रम का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232986
This Month : 1284
This Year : 32489

Follow Me