भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ त्रिदिवसीय श्रीललित महोत्सव
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन। श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहा त्रिदिवसीय श्रीललित महोत्सव (शीतकालीन सेवा सत्र) अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।जिसके अन्तर्गत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग, ग्राम अक्रूर एवं अनाथालय में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र व कंबल आदि वितरित किए गए।
महोत्सव के समापन पर सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व जन्मों के सत्कर्म ही सेवाकार्यों से संलग्नता प्रदान करते हैं। हमें मानव तन की सार्थकता बनाए रखने हेतु निरंतर सेवार्थ समर्पित रहना चाहिए।
संस्था के निदेशक विजय कुमार गर्ग ने कहा कि ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज के सानिध्य में श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक की जा रही सेवा से ट्रस्ट परिवार भगवान एवं भक्त सेवा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर सहभागिता प्रदत्त कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर गणेश प्रसाद काबरा, अमित भटनागर, रविंद्र तंवर, गौरव अग्रवाल, सुमेश भटनागर, रोहित सहगल, अम्बिका बैद, डॉ. चंद्रलता सिंह तथा सरला अरोड़ा आदि की उपस्थिति विशेष रही।




















This Month : 381
This Year : 31586
Add Comment