कार्यक्रम

श्रीहित उत्सव चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) वृन्दावन के द्वारा ॠषि वाल्मीकि प्राथमिक स्कूल में वृक्षारोपण

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। छीपी गली स्थित प्रियावल्लभ कुंज में चल रहे ठाकुरश्री विजय राधावल्लभ लाल व ठाकुरश्री प्रियावल्लभ लाल महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जिसके अन्तर्गत श्रीहित उत्सव चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) वृन्दावन के द्वारा पुराना बजाजा स्थित ॠषि वाल्मीकि प्राथमिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया।
श्रीहित उत्सव चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक श्रीहित विष्णु मोहन नागार्च व अध्यक्ष श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च ने कहा कि वृक्ष शुद्ध वातावरण व ऑक्सीजन देकर हमें जीवन प्रदान करते हैं।पर्यावरण शुद्ध होने से हमारे स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण का प्रभाव नहीं पड़ता है।इसीलिए प्रत्येक मनुष्य को वृक्षारोपण करना चाहिए।
महोत्सव के समन्वयक “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व सचिव आचार्य रसिक वल्लभ नागार्च ने कहा कि हमारा ट्रस्ट गौ सेवा, सन्त सेवा, जीव सेवा व धाम सेवा आदि के लिए कृत संकल्पित है। इसी के अंतर्गत आज हमारे ट्रस्ट के द्वारा वृक्षारोपण किया गया है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रोहित कुमार शिवहरे (प्राथमिक विद्यालय ऋषि वाल्मीकि, वृन्दावन), आरती शर्मा, शिवानी, अतुल चौबे, ज्योति चौबे (भोपाल), राजेंद्र शौति, रीता श्रौति, चंदा श्रौति (इंदौर), सुनील जोशी (मंडला, मध्य प्रदेश), कल्पना जोशी,, सुभाष चंद्र शर्मा (डी.पी.ओ., हरियाणा),शशि शर्मा (नागपुर), पातीराम झारिया, सुनील भाईजी, माखनलाल झारिया, विकास शर्मा, शिवानी, निकुंज शर्मा, हितांशु जोशी, हितवल्लभ नागार्च, तरुण मिश्रा, भरत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232152
This Month : 450
This Year : 31655

Follow Me