कार्यक्रम

अलिनागरि कुंज में धूमधाम से चल रहा है रसिक संत बालगोविंद दास महाराज का 20वां निकुंज प्रवेश तिथि समाराधन महोत्सव

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।श्याम वाटिका/शीतल छाया क्षेत्र स्थित अलिनागरि कुंज में ब्रज के प्रख्यात रसिक संत बाल गोविन्द दास महाराज (अलि नागरि) का 20 वां 18दिवसीय निकुंज प्रवेश तिथि समाराधन महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जो कि 29 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2026 पर्यंत चलेगा।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रमुख धर्माचार्य पण्डित रामनिवास शुक्ला के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में वेदज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा नित्य श्रीमद्भागवत मूलपाठ किया जा रहा है।साथ ही सायं 6 से 7 बजे तक प्रख्यात शास्त्रीय गायकों द्वारा भजन व संकीर्तन आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 12 से 13 जनवरी प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं 14 जनवरी को अपराह्न 3 बजे से हरि इच्छा तक शरणागति आश्रम,वृन्दावन के सन्त बिहारीदास भक्तमाली महाराज अपने श्रीमुख से सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भक्तमाल की कथा श्रवण कराएंगे। 14 जनवरी को प्रातः 9 बजे पूज्य महाराजश्री की प्रतिमा का पञ्चामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।तदोपरांत उनके द्वारा रचित पदों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया जाएगा।
इसके अलावा रात्रि 10 बजे से 15 जनवरी प्रातः 4 बजे तक अखंड श्रीहरिनाम (महामंत्र) संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे।तत्पश्चात सन्त-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।महोत्सव का समापन मध्याह्न 12 बजे संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232985
This Month : 1283
This Year : 32488

Follow Me