कार्यक्रम

सेवा, संस्कार और समर्पण की मिसाल हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज : मनप्रीत कौर

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम में संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब प्रान्त की अध्यक्ष, मां सीता रसोई की संचालिका एवं प्रमुख समाजसेविका “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) के द्वारा आश्रम के संस्थापक व विश्वविख्यात भागवताचार्य डॉ.अनिरुद्धाचार्य महाराज का उनके द्वारा धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने एवं वृद्ध माताओं की सेवा, गौ सेवा, संत सेवा, निर्धन-निराश्रित सेवा आदि के लिए सम्मान किया गया।
बहिन मनप्रीत कौर ने गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ.अनिरुद्धाचार्य महाराज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब अधिकांश बच्चे अपने माता-पिता को घर में रखने से कतराते हैं और उन्हें अकेला छोड़ देते हैं, ऐसे में डॉ.अनिरुद्धाचार्य महाराज उन सभी बेसहारा माताओं को सहारा दे रहे हैं और पूरे सम्मान व प्रेम के साथ उनकी देखभाल कर रहे हैं। इसके अलावा उनके आश्रम में पूरे दिन निरंतर लंगर सेवा चलती रहती है, और यह सेवा कभी एक दिन के लिए भी नहीं रुकती। यह निःस्वार्थ सेवा, त्याग और करुणा का जीवंत उदाहरण है।
“पंजाब रत्न” मनप्रीत कौर ने कहा कि डॉ.अनिरुद्धाचार्य महाराज धर्म व अध्यात्म की बहुमूल्य निधि हैं।उनके द्वारा श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं अपने प्रवचनों व समागमों के माध्यम से असंख्य व्यक्तियों को प्रभु भक्ति के मार्ग से जोड़ने का जो अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है, वो अति प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर साहित्य संस्कृति मनीषी ” यूपी रत्न ” डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी, आचार्य अंशुल पाराशर, भगवताचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री महाराज, धर्म पथिक शैलेंद्र कृष्ण महाराज, भगवताचार्य विमल कृष्ण पाठक, आचार्य शिवम साधक, बागेश्वर धाम के आचार्य रोहित रिछारिया, आचार्य बद्रीश महाराज, डॉक्टर राधाकांत शर्मा, डॉक्टर सत्यमित्रानंद महाराज, पंडित श्याम सुंदर ब्रजवासी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232984
This Month : 1282
This Year : 32487

Follow Me