कार्यक्रम

ब्रज के प्रति बहिन मनप्रीत कौर (लुधियाना) का सेवा भाव अद्भुत व सराहनीय है : प्रदीप बनर्जी

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।चैतन्य विहार फेस–2 स्थित होटल वृंदा पैलेस में अर्पिता फाउंडेशन, वृंदावन के द्वारा संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ), पंजाब प्रान्त की अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी मनप्रीत कौर (लुधियाना) के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हीं के सौजन्य से जरूरतमंद वृद्ध माताओं और संतों को कम्बल वितरित किए गए।
मोदी विकास मिशन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी तथा प्रधान संगठन, इटावा के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सेंगर शामिल हुए।
अर्पिता फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी एवं उद्योगपति अनुराग गोयल, सत्यपाल यादव, और व्रजानन महाराज सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक वृद्ध माताओं और संतों को कम्बल वितरित किए गए।
उन्होंने कहा कि बहिन मनप्रीत कौर (लुधियाना) ने समूचे देश में विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित कर संतों, निर्धनों व निराश्रितों की सेवा करने का संकल्प लिया हुआ है। इसीलिए उनके द्वारा “मां सीता रसोई” व “मां राधा रसोई” की स्थापना की गई है।साथ ही उनके द्वारा किन्हीं निर्धन बच्चों को उनकी शिक्षा व वस्त्र आदि में, तो किन्हीं को उनकी चिकित्सा आदि में आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।ब्रज के प्रति उनका सेवा भाव अद्भुत व सराहनीय है।
मोदी मिशन की कोषाध्यक्ष मधु ठाकुर ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य न सिर्फ जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।समाज सेवा की ऐसी पहल सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होती हैं।
इस अवसर पर पंडित मदन गोपाल शर्मा, ठाकुर महेन्द्र प्रताप सिंह, कुमकुम भदोरिया, आरती तिवारी, खुशबू, सुशील गौर, मनोज गौतम, अभिषेक वशिष्ठ, सत्यवान सिंह तोमर, राहुल सिंह, प्रिंस, और हर्ष शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233772
This Month : 2070
This Year : 33275

Follow Me