कार्यक्रम

भक्ति कुसुम गौडीय मठ का 17वां त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव 30 नवम्बर से

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।राधा निवास क्षेत्र स्थित श्रीभक्ति कुसुम गौडीय मठ में श्रीधर गौडीय गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के द्वारा श्रीश्रील भक्ति कुसुम श्रमण गोस्वामी महाराज का त्रिदिवसीय 39 वां तिरोभाव तिथि पूजा महोत्सव, वार्षिक महोत्सव एवं 167वां गीता जयंती महोत्सव 30 नवम्बर से 02 दिसंबर 2025 पर्यंत विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रील श्रीधर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 30 नवम्बर को प्रातः 07 बजे से संस्कृत के छात्रों द्वारा श्रीमद्भागवत पारायण के साथ होगा।तदोपरांत 2 बजे से श्रीहरिनाम संकीर्तन के साथ श्रीधाम वृन्दावन की पंच कोसी परिक्रमा की जाएगी। 01 दिसम्बर को प्रातः 05 बजे से मंगला आरती, 06 से 08 तक भजन-कीर्तन, गुरु पूजन व प्रातः 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक संतों-विद्वानों के प्रवचन होंगे। अपराह्न 3 बजे से गीता जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की नवमोध्याय गीता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही श्रीमद्भगवत गीता विषय पर संत-विद्वत सम्मेलन होगा। जिसके अंतर्गत प्रतियोगिता में विजय छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
02 दिसंबर को प्रातः 9 से मध्यान्ह 12 बजे तक धर्म सभा होगी।तत्पश्चात संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा होगा।जिसमें सभी भक्त-श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233869
This Month : 2167
This Year : 33372

Follow Me