कार्यक्रम

प्रख्यात सन्त स्वामी गीतानंद महाराज “भिक्षु:” का 21वां पुण्य तिथि महोत्सव 23 नवम्बर को

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। गांधी मार्ग स्थित श्रीगीता आश्रम में मुमुक्षु मंडल (रजि.) के तत्वावधान में प्रख्यात सन्त श्रीस्वामी गीतानंद महाराज “भिक्षु:” का 21वां पुण्य तिथि महोत्सव 23 नवम्बर 2025 को अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए पूज्य महाराजश्री के परम् भक्त “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महामण्डलेश्वरों स्वामी डॉ. अवशेषानंद महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।जिसमें देश के कई प्रख्यात सन्त, विद्वान, धर्माचार्य, राजनेता एवं समाजसेवी आदि महाराजश्री का स्मरण कर अपनी श्रद्धांजलि एवं भावांजलि अर्पित करेंगे।तत्पश्चात महामण्डलेश्वरों व श्रीमहन्तों का सम्मान होगा।
इसके अलावा मध्याह्न 12 बजे से सन्त, ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम संपन्न होंगे।जिसमें असंख्य व्यक्तियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराकर उन्हें ऊनी वस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232159
This Month : 457
This Year : 31662

Follow Me