कार्यक्रम

शालिग्राम कुटी में धूमधाम से मनाया गया ठाकुर श्रीराधा गोविंद देव महाराज का वार्षिक महोत्सव

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।कालीदह क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार कॉलोनी की शालिग्राम कुटी में ठाकुर श्रीराधा गोविंद देव महाराज का वार्षिक महोत्सव महंत रमणरेती महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसके अंतर्गत ठाकुर श्रीराधा गोविंद देव महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पञ्चामृत से अभिषेक किया गया।तत्पश्चात संतों एवं भक्तों के द्वारा संगीतमय श्रीहरिनाम संकीर्तन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीराधा उपासना कुंज के महंत संतदास महाराज ने कहा कि शालिग्राम कुटी श्रीगौडीय वैष्णव संप्रदाय का एक प्रमुख केंद्र है।जिसके द्वारा देश भर में भारतीय वैदिक सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
श्रीराम मन्दिर के महन्त आचार्य रामदेव चतुर्वेदी एवं शुकाचार्य पीठाधीशश्वर डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन उत्सवों की भूमि है।यहां नित्य प्रति किसी न किसी रूप में ठाकुर श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति स्वरूपा श्रीराधा रानी के उत्सव मनाए जाते हैं।इन्हीं उत्सवों से वैदिक सनातन संस्कृति पल्लवित व पोषित होती है।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं महन्त जगन्नाथ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि महंत रमणरेती दास महाराज त्याग व तपस्या के मूर्तिमान स्वरूप हैं। जिन्होंने अपना समूचा जीवन अपने आराध्य ठाकुर श्रीराधा गोविंददेव महाराज की सेवा में समर्पित किया है।
इस अवसर पर महंत स्वामी रामानंद महाराज, रामानंद दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भक्तानंद हरि साक्षी महाराज, महंत कृष्णा दासी, डॉ. राधाकांत शर्मा, रतन दास, स्वामी गंगानंद महाराज (कोतवाल), स्वामी मधुरानंद गिरि महाराज आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
शालिग्राम कुटी के महंत रमणरेती दास महाराज ने महोत्सव में पधारे सभी विद्वानों का ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला भेंट करके स्वागत व अभिनंदन किया।महोत्सव का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233771
This Month : 2069
This Year : 33274

Follow Me