कार्यक्रम

पंचमुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीहनुमद् आराधन मण्डल का 14 वां वार्षिकोत्सव

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।अक्रूर ग्राम स्थित प्राचीन श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा मण्डल का चौदहवां वार्षिकोत्सव अनेक प्रख्यात संतों-विद्वानों एवं धर्माचार्यों की सन्निधि में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम श्रीहनुमानजी महाराज की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।साथ ही उनकी 108 बत्तियों से महाआरती की गई।तत्पश्चात संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया।इसके अलावा श्रीहनुमानजी की झाकी नृत्य की अत्यंत मनमोहक व चित्ताकर्षक प्रस्तुति दी गई।
महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों का श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के संरक्षक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, अध्यक्ष अशोक व्यास एवं कोषाध्यक्ष आचार्य विपिन बापू आदि ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, ठाकुरजी का छवि चित्र व पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके सम्मान किया।
इस अवसर पर जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, जगद्गुरु श्रीमद्विष्णुस्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले), गौ ऋषि सन्त कृष्णानंद महाराज (भूरी वाले), विश्वविख्यात भागवताचार्य कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज, “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के उप-सभापति मुकेश सारस्वत, प्रमुख भाजपा नेता पण्डित योगेश द्विवेदी, जगदीश ठाकुरजी, रासाचार्य राम वल्लभ शर्मा, आचार्य अश्विनी मिश्रा, पद्मनाभ शास्त्री, प्रमुख शिक्षाविद् प्रमोद गौतम, डॉ. अशोक शास्त्री, उमाशक्ति पीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज नारायण द्विवेदी (राजू भैया), आचार्य युगल किशोर कटारे, पण्डित बिहारीलाल शास्त्री, आचार्य श्रीराम मुद्गल, स्वामी रामशरण शर्मा, स्वामी प्रेमशरण शर्मा, आचार्य विनय त्रिपाठी, आचार्य बुद्धिप्रकाश शास्त्री, श्रीमती मीरा शास्त्री, भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी, श्रीहरि वर्षा कौशल, श्रीमती विनीता द्विवेदी, आचार्य ऋषि तिवारी, रसिया बाबा, सुरेश चन्द्र शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा, युवराज श्रीधराचार्य, संजीव कृष्ण ठाकुरजी महाराज, अभिषेक कृष्ण शास्त्री, संगीताचार्य बनवारी महाराज, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री, आचार्य राजेश किशोर गोस्वामी, चैतन्य किशोर कटारे,देशी टार्जन पहलवान संजय सिंह, श्याम सुन्दर ब्रजवासी, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, आचार्य शिवम साधक, प्रमोद कुमार जालान, महेश भारद्वाज, सुरेश चन्द्र शर्मा, आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने किया।
महोत्सव का समापन संत ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें हजारों भक्तों-श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0207941
This Month : 7444
This Year : 7444

Follow Me