कार्यक्रम

शिक्षक दिवस पर “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से अलंकृत हुए डॉ. राजीव पाण्डेय

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

मथुरा।लोहवन स्थित राजकीय इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश में इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय को सम्मानित कर “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” एवं “श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान” से अलंकृत किया गया।उन्हें यह सम्मान जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा रविन्द्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।इसके अलावा तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त बाजपुर, उत्तराखंड की साहित्यिक संस्था बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति(पंजी) द्वारा डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय को वर्ष 2025 का “श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान” प्रदान किया गया।
ब्रज साहित्य सेवा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने साहित्य सृजन संस्थान, नई दिल्ली के संस्थापक व प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय को यह दोनों सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय हिन्दी जगत की बहुमूल्य निधि हैं।उन्होंने अपनी लेखनी व साहित्यिक गतिविधियों से देश-विदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग का मान बढ़ाया है।
ज्ञातव्य रहे डॉ राजीव पाण्डेय 2011 से आयोग से चयनित प्रधानाचार्य हैं।जिनके दिशा निर्देशन में विद्यालय एवं विद्यार्थियों ने चहुमुखी विकास किया है।
डॉ. पाण्डेय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं कथाकार हैं।जिनके उपन्यास, कहानी संग्रह, हाइकु संग्रह सहित अनेकों अंतरराष्ट्रीय सम्पादित कृतियाँ है। जिसके कारण तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड आपके नाम दर्ज हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवप्रकाश शर्मा, आयोजक श्रीमती कविता सक्सेना, शब्द सृजन संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ओंकार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया, विद्यालय के प्रबन्धक ठाकुर राजवीर सिंह, डॉ. आदर्श धनगर, बण्टेश शर्मा, प्रेमलता वर्मा, सुमित सोलंकी, मनोज कुमार, दाऊजी दयाल आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0145747
This Month : 4536
This Year : 83040

Follow Me